
बलरामपुर। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी बलरामपुर में जिले के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर नियोजित किये जाने हेतु कौशल प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षण कोर्स ट्रेक्टर सर्विस मैकेनिक एवं वेल्डिंग में किया जाना है।
प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तथा ट्रेक्टर सर्विस मैकेनिक हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 वीं/आई.टी.आई. मैकेनिकल/डीजल मैकेनिक योग्यताधारी पात्र है। वेल्डिंग कोर्स में प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वीं एवं आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। वेल्डिंग कोर्स में प्रशिक्षण प्रदाय कर स्थानीय स्तर पर नियोजित / रोजगार प्रदान किया जायेगा। महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी द्वारा ट्रेक्टर सर्विस मैकेनिक में प्रशिक्षण पश्चात महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी का प्रोडक्शन प्लांट नागपुर या छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी/संस्था/फर्म में नियोजित/रोजगार प्रदान किया जायेगा।
उक्त कौशल प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क एंव आवासीय होगा। प्रशिक्षण के संबंध में अधिक जानकारी के लिये 9340586625, 7987830972, 7987279582 पर संपर्क कर सकते हैं।



