
राजपुर। बलौदाबाजार में सतनामी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गये भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने से कांग्रेसियों ने जगह जगह अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है।इस तारतम्य में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर राजपुर गाँधी चौक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलरामपुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को जेल भरो आंदोलन किया गया।
राजपुर के गाँधी चौक पर आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए लुंड्रा के पुर्व विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि भाजपा के शासन में कांग्रेसियों को चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है।बलौदाबाजार में हुई घटना से देवेंद्र यादव सहित अन्य नेताओं पर गंभीर धारा लगाकर उन्हें जेल भेजा गया जबकि वे इस घटना से कोई तालुकात नही रखते।भाजपा की विष्णु देव सरकार में विकास नाम की कोई चीज नही है केवल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जितने भी आत्मानंद स्कूल खोले गए थे उनका नाम बदल दिया जा रहा है। आठ माह में बलरामपुर जिले में एक भी बड़ी उपलब्धि आज तक इस सरकार ने नही की है।उन्होंने कहा कि यदि देवेंद्र यादव की निःशर्त रिहाई नही होती है तो कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी।
कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा अपनी नाकामी को छिपाने की लिए की है।भाजपा सरकार कांग्रेसियों को निशाना बनाकर उनके साथ अन्याय कर रही है।प्रदेश सचिव नीरज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेसियों पर जो अत्याचार कर रही है इसके लिए वे सड़क से सदन तक लड़ाई करेंगे।निर्दोष कांग्रेसियों को जबरन बलौदाबाजार में हुए घटना में जोड़कर जेल भेजा जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज एक छोटे से कार्यक्रम में इतने पुलिस बल लगाया गया है यदि उस दिन भी प्रशासन मुस्तैद रहती तो इतना बड़ा घटना नही होता।भाजपा के शासन में जब एक समाज सुरक्षित नही है तो वो बहन बेटियों की क्या सुरक्षा देगी।उन्होंने कहा कि बलरामपुर जिला बने दस से पंद्रह साल हो गए हम नही कहते कि आप बरवाडीह रेल लाइन दे दो परन्तु आज यहाँ की सड़क का हालत देखिए रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है पर शासन प्रशासन मौन है।
कार्यक्रम को लघुवनोपज संघ के जिलाध्यक्ष लालसाय मिंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शकरगढ़ विजय पैकरा पूर्णिमा सेमरिया महासचिव प्रदेश कांग्रेस ब्रिजेश यादव मुजस्सम नजर उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस राजेन्द्र भगत कुसमी सत्यनारायण अग्रवाल हीरालाल यादव रूपेश यादव सहित अन्य लोगो ने भी संबोधित करते हुए भाजपा के नाकामी को गिनाया।
इस दौरान राहुल जायसवाल प्रभारी युवा कांग्रेस बलरामपुर दीपक बुनकर सामरी विधानसभा अध्यक्ष सुमंत गुप्ता वाड्रफनगर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक सिंह जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह पंकज यादव सुमित सोनी नदीम अर्जुन यादव आशीष यादव दयासागर सिंह बृजेश मिश्रा विद्यावती बेक अभय स्वर्णकार देवबली टेकाम राहुल भारती मुनेश कुमार अदित्य विभु जायसवाल पंकज ठाकुर आलोक सिंह सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस में कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम में मंच संचालन रूपेश यादव व आभार प्रदर्शन बृजेश यादव ने किया।
सभा पश्चात कांग्रेसियों ने गाँधी चौक से रैली कर थाना की तरफ अपनी गिरफ्तारी देने हेतु बढ़े जहाँ पहले तो बस स्टैंड के पास पुलिस ने उन्हें रस्सी के सहारे रोकने की कोशिश की परंतु कांग्रेसियों ने धक्का मुक्की कर किसी तरह रस्सी को हटाते हुए आगे बढ़े परंतु कुछ दूरी पर ही मुख्य सड़क पर पुलिस ने पहले से ही बेरिकेड्स लगाई थी उसे पार नही कर सके।काफी धक्का मुक्की के बाद अंततः सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस की वाहनों में भरकर तहसील कार्यालय के पास कृषि मंडी ले जाया गया जहाँ लगभग 51 कांग्रेसियों ने अपनी गिरफ्तारी दी।इस दौरान राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर तहसीलदार यशवंत सिंह सहित थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज सिंह थाना प्रभारी शंकरगढ़ जितेंद्र सोनी बरीयों चौकी प्रभारी सुभाष कुजूर एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
देखें वीडियो



