September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

इधर दामाद सास को ले गया इलाज कराने,,,उधर घर मे हो गई सेंधमारी…

राजपुर। इधर सास का इलाज कराने गया उधर घर मे सेंधमारी हो गई।इस सेंधमारी में लगभग डेढ़ लाख रुपये चोरों ने पर कर दिया।
घटना राजपुर थाना क्षेत्र के महूआपारा की है। लछमानिया जो कि राजपुर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी जो दस वर्ष पुर्व सेवानिवृत्त हो चुकी थी जिसका स्वास्थ्य खराब चल रहा था।महूआपारा में एक कच्चे के मकान में रह रही थी। प्रार्थी अम्बिकापुर निवासी दामाद प्रभात श्रीवास्तव विगत दिनांक 9 जुलाई को मोबाइल फ़ोन से सूचना मिली की सास लक्षमनिया बीमार है। बीमारी की सूचना पाकर दिनांक 10.07.24 को अम्बिकापुर संजीवनी हस्पिटल में भर्ती कर इलाज कराये तथा 26.07.24 को इलाज से छुट्टी होने पर प्रार्थी अपने घर परिवार अम्बिकापुर में अपनी सास को साथ रखकर सेवा सत्कार कर रहे थे। प्रार्थी द्वारा बीच में एक दिन राजपुर आया घर को सामने हिस्से को ठीक ठाक सही सलामत देखकर वापस लौट गया था घर के पिछले हिस्से को नहीं देख पाया था।जिसके बाद प्रार्थी प्रभात श्रीवास्तव को राजपूर से दिनांक 23.08.28 को मोबाइल फ़ोन से सूचना मिली कि उसकी सास लक्षमनिया के राजपुर महुआ पारा निवास में चोरी हो गया है। प्रार्थी खबर पाकर अपने सास के मकान जाकर देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति घर के पिछले दीवाल से चढ़कर पिछले घर दरवाज़ा का सिटकनी तोड़कर अंदर घूँसकर घर अंदर आलमारी में रखे रुपये 145000/- एक लाख पैंतालीस हज़ार को चोरी हो गया है।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस धारा—331(4), 305(A) BNS का अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना पतासाजी के दौरान ज़रिये मुखबिर सूचना मिली की ग्राम सरमना थाना बतौली ज़िला सरगुज़ा निवासी राहुल सारथी जो अपने नानी महूआपारा रहता था आर्थिक रूप से कमजोर है किंतु अभी कुछ दिन पूर्व से अनाप-सनाप रुपये खर्च कर नया मोबाइल फ़ोन, नया होम थिएटर, महँगा शराब-बीयर में रुपया खर्च कर रहा है। मुखबिर सूचना पर राहुल सारथी को कड़ाई से पूछताछ करने पर इसने अपराध घटित करना स्वीकार करते हुये रक्षाबंधन त्योहार के 2-3 दिन पूर्व अपने नाबालिग साथियों के सहयोग से सेवानिवृत्त लक्षमनिया के घर से सूनेपन का फ़ायदा उठाकर घर के पीछे दीवाल में चढ़कर घर के दरवाज़ा सिटकनी को तोड़कर घर अंदर घूँसकर आलमारी मे रखे कुल रुपये-145000/- रुपये एक लाख पैंतालीस हज़ार को चोरी कर लेना आरोपी राहुल सारथी द्वारा बताया गया।आरोपियों द्वारा चोरी में प्राप्त रुपया में से ख़रीदे गये एक नग मोबाइल फोन क़ीमत 19000/- होम थियेटर Rs 5000/- 16 अगस्त 24 को खाते में जमा किये गये Rs 10000/- की जमा पावती तथा Rs 15000/- नक़द कुल 51000/- रूपये को जप्त किया गया है। शेष राशि को आपस में बाँटकर दारू बीयर पीने, पार्टी मनाने, होटल में खान पान करने, रक्षा बंधन त्योहार में DJ बाजा बजाने, कपड़ा ख़रीदने, पथरी बीमारी का दवा ख़रीदने , अपनी पत्नी को खर्च के लिए देना , कपड़ा ख़रीदने में तथा रुपये 10 हज़ार में स्कॉर्पीओ वाहन किराये कर अपना ससुराल सीतापुर आने जाने में खर्च करना बताया।आरोपियों द्वारा सेवानिवृत्त (72 वर्ष) लक्षमनिया की बीमार होने से अब नहीं बचेगी सोचकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी द्वारा यह भी बताया गाया की आरोपियों की माँ बीच बीच में पीड़िता लक्षमनीया के यहाँ घरेलू काम के लिए जाती थी जो अपने घर में लक्षमनीया के यहाँ बहुत रुपया होने की बात की थी जिसे आरोपियों द्वारा सुनकर नियत बदल गया और चोरी किए जाने का मन बनाया गाया !
पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में 18 घंटे के अंदर एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक को पकड़कर एवं जप्ती कार्यवाही कर चोरी किये गये सम्पत्ति को बरामदगी करने में सफलता प्राप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिनेश रजवाड़े, सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह, अशोक तिरकी, फ़िलिरियस टोप्पो, प्रधान आरo राजेंद्र ध्रुव, श्यामलाल भगत, आरo-नरेंद्र कश्यप, अजय टोप्पो, संतोष सिंह, शिवलाल कुजुर, सुनील तिरकी, लखेश्वर पैकरा, विजय पैकरा, सैनिक सुशील यादव सक्रिय रहे।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!