September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक,,,हितग्राही कार्ड अभियान के तहत डोर टू डोर चलाया गया केम्पेन…

न्यूज डेस्क। युवा कांग्रेस बलरामपुर की  जिला कार्यकारणी की बैठक बलरामपुर सर्किट हाऊस में सम्पन्न किया गया। इसके पूर्व सामरी विधानसभा के राजपुर ब्लॉक के सर्किट हाऊस में बैठक के उपरांत हितग्राही कार्ड अभियान के तहत राजपुर ब्लॉक में डोर टू डोर कैम्पेन चलाया गया।
  कार्यक्रम के दौरान ही गाँव मे ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल का जन्मदिन महिलाओं एवं बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया इस।दौरान सरगुजा युवा कांग्रेस के लोक सभा प्रभारी खतीब खान एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सम्भाग प्रभारी आशीष मोनू अवस्थी एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोज्ज्सम नजर एवं युवा कांग्रेस बलरामपुर जिला के प्रभारी राहुल जयसवाल के मुख्य अतिथि में एवं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में बलरामपुर के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुवा। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत  किया गया तत्पश्चात बैठक को सम्बोधित करते हुए सरगुजा युवा कांग्रेस के प्रभारी खतीब खान ने कहा कि आप सभी के माध्यम से हितग्राही कार्ड को घर घर पहुचाने एवं छतीसगढ़ सरकार की जनहितैसी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है और दुबारा कांग्रेस की सरकार बनाना है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सम्भाग प्रभारी आशीष मोनू अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों को लेकर चलने वाली पार्टी है उन्होने केंद्र की मोदी सरकार और पिछले 15 साल रमन सरकार विफल योजना ने छतीसगढ़ की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है परन्तु जैसे ही छतीसगढ़ में भुपेश बघेल की सरकार बनी किसान मजदूर युवा एवं महिलाओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने युवाओं को कहा कि युवा वायु के समान है वायु सांस लेने मे भी काम करती है और तूफान लाने की भी काम करती है अगर आप लोग चाह जाएंगे तो छतीसगढ़ में दुबारा सरकार बनने में कोई रोक नही सकता है युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोज्ज्सम नजर ने कहा कि संगठन की जो जिम्मेदारी मिलती उसे सभी युवाओं को बखूबी निभाना है और बुथ स्तर में काम कर अपने अपने विधानसभा में विधायक बना कर फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना है।युवा कांग्रेस बलरामपुर प्रभारी राहुल जयसवाल ने कहा कि सभी युवाओं को बुथ स्तर पर काम करना है जो युवा अच्छा काम करेगा उसे वैसा ही संगठन में वैसा पद दिया जाएगा। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी की जन्म दिवस है हम सब आज के दिन को गौ सेवा दिवस के रूप में मना रहे है। बलरामपुर युवा कांग्रेस के तरफ उन्हें फिर से कांग्रेस की सरकार बनने की शुभकामनाएं सन्देश देते हुवे उन्होंने भरोसे की सरकार फिर से कांग्रेस सरकार का नारा देते हुवे कहा हम सब युवा कांग्रेस के साथियों को एकजुट होकर काम करना है और भुपेश है तो भरोसा है हितग्राही कार्ड को डोर टू डोर पहुँचकर घर घर पहुंचाने का काम करना है।उन्होने कहा कि जिला और विधानसभा की कार्यकरणी का विस्तार होना है उसके लिए आप सभी को बुथ स्तर पर काम करना होगा जो अच्छा काम कर परिणाम देगा उस हिसाब से उन्हें जिला एवं विधानसभा एवं ब्लाक के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन रूपेश यादव ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस जिला महासचिव अभिषेक सिंह, सामरी विधानसभा के अध्यक्ष दीपक बुनकर,रामानुजगंज विधानसभा उपाध्यक्ष संदीप सिंह,NSUI ब्लॉक अध्यक्ष जीत गुप्ता,पवन कुमार , सी वी सिंग ,संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!