September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन,,फूँका पुतला…

राजपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव एवं युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर के नेतृत्व में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया।

        इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला ने प्रदेश में हो रहे खेल विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन प्रदर्शन किया था वहीं एनएसयूआई के साथी प्रशांत गोस्वामी ने गजानंद पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट के नाम से संचालित फर्जी पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट का पर्दाफाश किया था और इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था इसको लेकर भावेश शुक्ला एवं प्रशांत गोस्वामी के ऊपर गैर जमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है इसके खिलाफ हमारे द्वारा प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया है। अगर सरकार के द्वारा इन दोनों के खिलाफ दर्ज  फर्जी मामलों को वापस नहीं लिया जाता है तो युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के द्वारा आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

          उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र भगत, धिरजंन उरांव, ललित निकुंज,पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रुपेश यादव, विनोद उरांव, पिंटू यादव, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, अंकित मिंज, बृजमोहन, किशोर, सूचित एवं अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!