July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बच्चे त्रैमासिक परीक्षा के लिए पहुँचे स्कूल,पर शिक्षक रहे नदारद,,,परिजनों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल…

बलरामपुर। जिले में एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही सामने आई है जहाँ प्राइमरी स्कूल के त्रैमासिक परीक्षा के पहले ही दिन शिक्षक घंटो स्कूल से गायब रहे और बच्चों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

      मामला विकासखंड बलरामपुर के प्राथमिक शाला लेफरी का है जहाँ त्रैमासिक परीक्षा की शुरू दिन गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। परीक्षा के पहले ही दिन बच्चों को घंटों तक बिना शिक्षक और बिना पर्चे के बैठना पड़ा।जानकारी के मुताबिक परीक्षा का समय आज दिनाँक 22 सितंबर दिन सोमवार को सुबह 11 बजे तय किया गया था। लेकिन स्कूल में पदस्थ शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे। 12 बजे के बाद भी जब कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुँचे तो बच्चे परेशान हो गए। कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्र-छात्राएँ परीक्षा देने के लिए स्कूल परिसर में बैठे रहे, मगर प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं हो पाया।इस दौरान जब बच्चों के परिजनों को इस बात की जानकारी लगी तो परिजन स्कूल पहुँच गए।जिसके बाद परिजनों ने मौके पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे स्कूल में बिना किसी निगरानी के बैठे हुए हैं और शिक्षक अनुपस्थित हैं। मामले का विडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि विभाग को इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आगे बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा प्रभावित न हो।

देखें वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!