September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

नौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नरसिंहपुर मरकाडाँड़ ग्रामीणों की वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी,,,सामरी विधायक महाननदी पुल का किया भूमि पूजन…

राजपुर। ग्रामीणों के बहुप्रतीक्षित माँग नरसिंहपुर मरकाडांड महान नदी पर उच्चस्तरीय पुलिया का निर्माण कार्य अब पूरा होने जा रहा है।लगभग दस करोड़ रुपए की लागत से नरसिंहपुर मारका डाँड़ महान नदी पर पुल निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक उदेश्वरी पैकरा ने भूमि पुजन किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार लगातार जनता के लिए लोकहित में कार्य कर रही हैं बीते कुछ वर्षों से क्षेत्र में भाजपा का विधायक नहीं होने के कारण विकास रुक सा गया था लेकिन अब विकास कार्य लगातार जनता के मांगो के अनुरूप किया जा रहा हैं और आगे भी होता रहेगा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा जनपद अध्यक्ष विनय भगत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल जनपद सदस्य शिवनाथ जायसवाल प्रवीण अग्रवाल ने भी संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान धर्मपाल जायसवाल उदय यादव बबलू यादव सरपंच शंभू राम शांडिल्य सतेंद्र यादव प्रकाश यादव साधु राम उद्वेश्य यादव सुखनंदन राम देवसाय टेकाम झरी राम ईश्वर राम प्रवीण सिंह पप्पू राम सहित ग्राम परसागुड़ी चिलमा दुप्पी मरकाडांड चौरा क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन नरसिंहपुर उपसरपंच सतीश सिंह ने किया।

विकास यात्रा के दौरान हुई थी घोषणा :- वर्ष 2007 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विकास यात्रा के दौरान आकस्मिक रूप से हैलीकॉप्टर नरसिंहपुर में उतरे थे जिसके बाद ग्रामीणों के मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पुलिया निर्माण की घोषणा की थी किंतु तकनीकी कारणों से उक्त ग्रामीणों की मांग बीते उन्नीस वर्षों से लंबित पड़ा था किंतु वर्तमान में हुए शिलान्यास से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल निर्मित हैं।

मुख्यालय आने जाने में दूरी होगी कम :- नरसिंहपुर मरकाडांड महान नदी पर पुलिया निर्माण से राजपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम दुप्पी मरकाडांड चौरा के नागरिकों को राजपुर मुख्यालय जाने के लिए लंबी दूरी से निजात के साथ ही राजपुर जनपद क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को केरता शक्कर कारखाना अपने गन्ना परिवहन में परेशानियों से निजात मिलेगी वहीं ये मार्ग जशपुर क्षेत्र से आने वाले राहगीरों को राजपुर प्रतापपुर वाड्रफनगर होते हुए उत्तर प्रदेश के मार्ग जोड़ने में लंबी दूरी से राहत प्रदान करेगी!

ग्रामीणों ने विधायक से की माँग :- नरसिंहपुर मरकाडांड महान नदी पर पुलिया निर्माण भूमि पूजन के दौरान क्षेत्रीय विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने नरसिंहपुर में धान खरीदी केंद्र, पहाड़ी कोरवा बस्ती में लिफ्ट एरिगेशन, नरसिंहपुर में विद्युत उपकेंद्र,नरसिंहपुर से हडीह एवं रजडेरा चौक से तूरा झरिया तक सड़क निर्माण एवं हडीह क्षेत्र में किसानों के सिंचाई सुविधा के लिए विद्युत विस्तार नरसिंहपुर हाई स्कूल का उन्नयन करते हुए हाई सेकेंडरी करने की मांग की हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!