September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
चुनावछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

निकाय चुनाव में दिहाड़ी मजदूर ने भरी हुँकार,,,क्या भाजपा के जिला महामंत्री को मिलेगी कड़ी टक्कर…

राजपुर। राजपुर में नगरीय चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई है।नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जहां भाजपा ने अपने 15 वार्ड पार्षदों सहित अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है तो वहीं कांग्रेस ने अध्यक्ष सहित अपने 12 वार्ड पार्षदों की सूची ही जारी कर पाई है। कांग्रेस ने तीन वार्डों के लिए अब तक उम्मीदवारों की सूची फाइनल नहीं कर सकी है।
          नगरीय निकाय चुनाव की नामांकन भरने की अंतिम दो दिन ही शेष रह गए हैं ऐसे में भाजपा ने तो अपने अध्यक्ष सहित सभी 15 वार्डों के पार्षदों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है लेकिन कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष पद सहित केवल 12 वार्डों के लिए पार्षद के उम्मीदवारों की घोषणा कर पाई है। कांग्रेस ने अभी तक वार्ड क्रमांक 08,09 एवं वार्ड क्रमांक 10 के लिए पार्षद उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की कर पाई है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस अपने इन तीन वार्डों के लिए किस तरह के उम्मीदवारों की घोषणा करती है।

वार्ड क्रमांक 08 से पार्षद के लिए नामांकन पत्र लेते रेंगसु उराँव


दिहाड़ी मजदूर ने खरीदा नामांकन पत्र :-
इस नगरी चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन के पहले एक बहुत ही गरीब व दिहाड़ी मजदूर तबके के एक व्यक्ति ने वार्ड क्रमांक 08 से नामांकन पत्र खरीदा है। वार्ड क्रमांक 08 से जहां कांग्रेस ने अभी तक किसी भी का प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है वहीं वार्ड क्रमांक 06 के निवासी रेंगसु उरांव के द्वारा वार्ड क्रमांक 08 के लिए पार्षद पद हेतु नामांकन पत्र खरीदे जाने से पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।आपको बता दे कि रेंगसु उराँव राजपुर के बस स्टैंड में एक दिहाड़ी मजदूर का काम करता है।वह बस में आने जाने वाले यात्रियों की समान हो या फिर किसी व्यापारी का समान हो उसे ढोने पहुंचाने का काम करता है और उससे मिली आमदनी से अपना खर्च वहन करता है।आपको यह भी बताते चले कि वार्ड क्रमांक 08 से भाजपा के दिग्गज नेता एवं वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री वार्ड पार्षद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या एक मजदूर तबके के व्यक्ति क्या इस वार्ड से वाकई चुनाव लड़ेंगे या फिर वे अपना नामांकन वापस ले लेंगे या फिर कांग्रेस इस वार्ड से कोई डमी प्रत्याशी खड़ा करेगी।

         दिलचस्प बात यह है कि इस दिहाड़ी मजदूर के नामांकन फार्म खरीदने के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता भी दिखाई दिए। नामांकन फार्म खरीदने के बाद जब इस दिहाड़ी मजदूर ने फॉर्म लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने फोटो सेशन किया तो कांग्रेस के नेता भी उनके साथ मौजूद थे। इस फोटो ने कांग्रेस खेमे में भी खलबली मचा दी है और सभी के दिमाग में यह बात घूमने लगी है कि कहीं कांग्रेस अंदरूनी तौर पर इसी दिहाड़ी मजदूर को डमी कैंडिडेट के तौर पर सपोर्ट तो नहीं कर रही है। बाहर हाल देखने वाली बात होगी कि आखिर कांग्रेस के पार्षदों की लिस्ट में इस वार्ड से किसका नाम सामने आता है।

भाजपा प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 08


वहीँ इस मामले में भाजपा के प्रत्याशी संजय सिंह ने कहा की चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है।जनता जिसे भी आशीर्वाद देगी वह मुझे स्वीकार है।मैं सभी का सम्मान करता हुँ।
         बात करें वार्ड क्रमांक 09 की तो भाजपा ने तो पार्षद पद के लिए अपने उम्मीदवार मैदान पर उतार दिया है लेकिन कांग्रेस अभी तक इस वार्ड के लिए पार्षद पद हेतु उम्मीदवार के पत्ते नहीं खोले हैं। वहीँ बात करें इस वार्ड के लिए तो पूर्व में भाजपा से पार्षद रहे रेणु त्रिपाठी के पति प्रभात रंजन त्रिपाठी उर्फ राजन त्रिपाठी ने भी इस वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ने के लिए ताल ठोक दिया है अब देखना यह होगा कि इस चुनाव में परिणाम किस करवट बैठती है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!