September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद सदस्य ने 7 सितंबर को NH 343 में होने वाला चक्का जाम आखिर क्यों किया स्थगित ?

राजपुर। NH 343 खराब सड़क के मरम्मत को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जनपद सदस्य नीरज तिवारी द्वारा आगामी 7 तारीख को किए जाने वाले चक्का जाम के संबंध में आज एसडीएम कार्यालय में अनुभागीय अधिकारी राजीव जेम्स कुजूर की उपस्थिति में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी,एनएच के अधिकारी,थाना प्रभारी एवं नगर पंचायत के अधिकारी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।


        बैठक में सड़क सुधार सहित नवीन स्वीकृति नगरीय क्षेत्र में पानी जमाव से हो रहे सड़क पर परेशानी, सड़क पर गति सूचक बोर्ड सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। विभागीय अधिकारियों को सड़क सुधार के लिए निर्देशित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजीव जेम्स कुजूर ने कहा की सड़क पर जब तक स्थाई कार्य नहीं किया जाता है तब तक सड़क के गड्ढों के भराव में कोई कोताही नहीं बरती जाए जिससे आवागमन में किसी को कोई भी परेशानी नहीं हो। एनएच के एसडीओ निखिल लकड़ा ने बताया गया की नवीन सड़क की सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है पर फारेस्ट क्षेत्र में पड़ने वाले वन भूमि पर निर्माण के लिए विभाग से मिलने वाले अनापत्ति प्रमाणपत्र की वजह से कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है, जैसे ही स्वीकृति मिलती है अम्बिकापुर से रामानुजगंज तक नवीन सड़क कार्य भी प्रारंभ करा दिया जाएगा।उन्होंने सड़क रिपेरिंग के लिए कलेक्टर के अनुशंसा पश्चात विभाग को स्टीमेट भी भेजा जा चुका है बारिश अधिक होने से सड़क टूट रही है जिसे बारिश अवधि समाप्त होते ही अक्टूबर माह में रिपेयरिंग कराया जाएगा। सभी बातों पर आपसी सहमति बनने के बाद नीरज तिवारी ने 7 सितंबर को होने वाला चक्का जाम को विभाग द्वारा दिए गए समयावधि तक स्थगित कर दिया गया।
        बैठक में थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज सिंह, एनएच के एसडीओ निखिल लकड़ा, इंजीनियर अमित दास, सीएमओ नगर पंचायत रविन्द्र लाल, इंजीनियर मुकेश दुबे, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रूपेश यादव, अनुराग तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!