
राजपुर। घर का बिजली बनाने के दौरान कंधे पर तार टूट कर गिरने से व्यक्ति को मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को मृत्तिका के पिता ज्ञान सिंह पिता विक्रम सिंह निवासी ग्राम बोझा थाना प्रतापुर जिला सूरजपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17 जुलाई को पड़ोसी मानिकचंद के मोबाइल से इसका पिता विक्रम सिंह फोन करके बताया कि तुम्हारा भाई मृतक गोपाल घर का बिजली बना रहा था।उसी समय तार टूटकर इसके कंधे में गिर जाने से करंट लगने से मौत हो गया है। सूचना पाकर जब पुराने घर ग्राम चौरा थाना राजपुर जाकर देखा तो मेरा भाई गोपाल के कंधे में करंट से जलने का निशान बना है और मृत हालत में घर में पड़ा है। मेरे भाई गोपाल की मृत्यु घर में बिजली तार जोड़ने से करंट लगने से हुई है।मृतक के भाई के रिपोर्ट पर पुलिस ने नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के अंतर्गत मर्ग कायम कर पंचनामा विवेचना में लिया गया है एवं आगे की कार्यवाही कर रही है।



