May 15, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

समय पर वेतन नही मिलने पर नगरीय निकाय के कर्मचारी हुए लामबंद,,,काली पट्टी लगाकर किया दो दिन का सांकेतिक हड़ताल…

राजपुर। वेतन को लेकर प्रदेश के 184 नगरीय निकायों के कर्मचारियों लामबंध हो गए हैं।बलरामपुर जिले के सभी नागरीय निकाय के कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर दो दिन की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं।


    महासंघ एवं नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान के बैनर तले प्रदेश के 184 नगरीय निकाय के कर्मचारियों नें प्रतिमाह नियमित वेतन भुगतान को लेकर काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया हैं। इस संबंध में संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, प्रदेश सचिव, ऋसभ ठाकुर, प्रदेश कोसाध्यक्ष संदीप चन्द्राकर एवं जिला के पदाधिकारियों ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में वेतन की समस्या हमेशा बनी रहती है। वर्तमान की स्थिति में लगभग सभी नगरीय निकायों में विगत 1 से 4 माह का वेतन भुगतान हेतु लंबित है। इस संबंध में न ही निकाय द्वारा न ही शासन द्वारा ध्यान दिया जा रहा है। वेतन लंबित होने के कारण निकाय के कर्मचारियों की आर्थिक एवं मानसिक स्थिति खराब हो गया हैं। वेतन न मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई से लेकर परिवारिक दायत्विों पर पर भी बुरा असर पड़ रहा है। संघ की ओर से इस संबंध में वेतन समस्या का निराकरण किये जाने हेतु विभागीय संचालक, सचिव, विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री जी को भी ज्ञापन पत्र प्रेषित किया गया है,किन्तु शासन द्वारा इस पर कोई सार्थक पहल नहीं किया है।प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बाताया है कि वेतन न मिलने के कारण प्रदेश में चरणबंद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है 18 एवं 19 जुलाई को काली पट्टी लगाकर कर शासन के रवैये के कारण विरोध प्रदर्शन किया जावेगा एवं 22 जुलाई को प्रदेश में कलमबंध हड़ताल करते हुये दिनांक 29 जुलाई को प्रदेश के सम्पूर्ण नगरीय निकाय के द्वारा अपने अपने जिला स्तर में धरना प्रदर्शन करेगें।


    श्री सोनी ने कहा है कि इसके पश्चात भी कर्मचारियों के मांगों के संबंध में शासन द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं करता है तो संघ द्वारा अनिश्चित कालीन आंदोलन मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जावेगा।
    आपको बता दे कि समय पर वेतन न मिलने के कारण बलरामपुर जिले के सभी पाँचो नगर पंचायत बलरामपुर,रामानुजगंज, वाड्रफनगर,राजपुर एवं कुसमी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं जिससे नगर पंचायत के सारे काम काज ठप्प पड़ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!