October 1, 2026 |

BREAKING NEWS

सिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोर
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

मरीज के बिना गए ओपीडी रजिस्टर में नाम दर्ज,,,देखिए कहीं आपका भी तो नाम नही,,,आयुर्वेद अस्पताल में हो रहा बड़ा फर्जीवाड़ा…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित शासकीय आयुर्वेद औषधालय में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस अस्पताल के ओपीडी रजिस्टर में मरीजों का नाम फर्जी तरीके से एंट्री किया जा रहा है।जो लोग कभी अस्पताल देखा भी नहीं और कभी इलाज कराने गए ही नहीं उनका भी नाम यहां के ओपीडी रजिस्टर में दर्ज है और बाकायदा बीमारी का नाम और उनके नाम पर दवाई वितरण भी किया गया है।इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है
राजपुर के बस स्टैंड के ठीक बगल में आयुर्वेद अस्पताल संचालित है लेकिन सामने नगर पंचायत की दुकान बनी हुई है इसलिए यह ठीक से दिखाई भी नहीं देता है। आज जब इस अस्पताल में पहुंचे तो देखा कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद ही नहीं थे। इसके अलावा सिर्फ स्टाफ के भरोसे यह अस्पताल संचालित हो रहा था। डॉक्टर पिछले कई दिनों से अस्पताल में नहीं पहुंचे हैं।इसके अलावा अस्पताल का कोरम पूरा करने के लिए मरीजों की ओपीडी रजिस्टर में फर्जी तरीके से मरीजों का नाम लिखा गया था। जो लोग कभी अस्पताल आये ही नहीं या फिर जिन्हें कोई बीमारी ही नहीं है उनका भी नाम इस ओपीडी रजिस्टर में एक नहीं बल्कि कई बार दर्ज था।जब हमने ओपीडी रजिस्टर की जाँच की तो आज के दिनक में राजपुर के पत्रकार अरुण सोनी का नाम दर्ज मिला,जिसके बाद रजिस्टर के जाँच में कई नाम ऐसे पाए गए जो कभी औषधालय आये ही नही थे न ही कभी कोई दवाइयां ली है।

Oplus_0

इस मामले में बलरामपुर के सीएमएचओ डॉक्टर बसंत सिंह से जब फोन पर चर्चा की तो उनके निर्देश पर बीएमओ डॉक्टर रामप्रसाद तिर्की अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने भी जांच के दौरान पाया कि फर्जी तरीके से लोगों का नाम मरीज की जगह दर्ज किया गया है। उन्होंने मौके पर ही अस्पताल में मौजूद स्टाफ को फटकार लगाई। फर्जी तरीके से लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं और गलती हुई है। उन्होंने कहा कि यह किस लिए किया गया है इसकी जांच होगी और उच्च अधिकारियों को वह इसकी जानकारी देंगे इसके अलावा उन्होंने डॉक्टर के नहीं आने पर उपस्थिति रजिस्टर में अब्सेंट भी लगाया।
शासकीय आयुर्वेद अस्पताल में वर्तमान में पाँच स्टाफ ड्यूटी पर हैं जिसमे डॉ सुधीर श्रीवास्तव फार्मासिस्ट संजय कुजूर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अल्का दास एवं दो औषधालय सेवक धनकुमारी एवं जयप्रकाश सोनी पदस्थ हैं।आयुर्वेद अस्पताल में सरकार लाखों रुपए खर्च करती है दवाइयां भी भेजी जाती हैं लेकिन पर्दे के पीछे किस तरह का फर्जीवाड़ा किया जा रहा है इसका नमूना यहां देखने को मिला है। बहरहाल जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है यह देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!