
राजपुर। नगर पंचायत व ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के लिए पार्षद एवँ भाजपा नेता ने राजपुर रेंजर को ज्ञापन सौंपा है।
नगर पंचायत के सरहदी क्षेत्र वार्ड क्रमांक एक के पार्षद सुंदर साय पोर्ते एवँ भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने नगर पंचायत क्षेत्र के बकसपुर सीमा से आमापारा पतरातू तक वन विभाग क्षेत्र में पड़ने वाला रास्ते को मुरूमी करण के लिए राजपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी महाजन साहू को ज्ञापन सौंपा है।उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से बकसपुर वालों को पतरातू आने जाने के कम दूरी तय करनी पड़ेगी।वहीँ इस मामले में रेंजर महाजन साहू ने सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।



