September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर सैनिक पर भ्रष्टाचार व दबंगई के गंभीर आरोप,,ग्रामीणों ने सौंपा शिकायत पत्र,,,उच्चस्तरीय जांच व बर्खास्तगी की मांग…

बलरामपुर/रामानुजगंज। रघुनाथनगर क्षेत्र में पदस्थ नगर सैनिक आशुतोष उपाध्याय पर भ्रष्टाचार, धमकी, दस्तावेजों में हेरफेर और सरकारी योजनाओं में अनियमितता जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्राम नवली सरना निवासी राजेश उपाध्याय ने जिला नगर सेनानी की विस्तृत शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोपी की तत्काल बर्खास्तगी और कठोर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

      शिकायत के अनुसार नगर सैनिक द्वारा वर्षों से ग्रामीणों पर दबाव बनाकर भय का वातावरण तैयार किया गया। ग्राम पंचायत बेतो के सरपंच के नाम से फर्जी फोन कॉल किए जाने का मामला वाड्रफनगर एसडीओपी कार्यालय में विचाराधीन है। आरोप है कि तहसील कार्यालय में पदस्थ रहते हुए आरोपी ने तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर, सील-मोहर के दुरुपयोग एवं दस्तावेजों की जब्ती जैसे कार्य कर पद का दुरुपयोग किया।

शिकायत में यह भी उल्लेखित है कि स्व. श्यामा देवी के निधन के बाद भी उनके नाम से राशन कार्ड का उपयोग कर योजनाओं का लाभ उठाया गया। नगर सैनिक की माता जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, पर मृत सास को कागजों में जीवित दर्शाकर योजना का लाभ जारी रखने का आरोप लगा है।

      नगर सैनिक पर मृतक के परिवार से वर्दी का रौब दिखाकर 9 हजार रुपये लेने का आरोप भी लगाया गया है, जिसे शिकायत और मीडिया दबाव के बाद वापस किया गया, पर अभी तक विभागीय कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में एक एएसआई को भी निलंबित किया जा चुका है।

     ग्रामीणों ने आरोपी पर मारपीट, जमीन कब्जाने की कोशिश और फर्जी कॉल की रिकॉर्डिंग वायरल कर भय का माहौल बनाने के आरोप भी लगाए हैं। शिकायत के साथ दस्तावेज, वीडियो व अन्य साक्ष्य संलग्न किए गए हैं।

      ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, क्षेत्र में तनाव और भय कायम रहेगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र संज्ञान लेकर न्याय दिलाने की मांग की है।

     मामले में कलेक्टर ने कहा ,जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!