July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले में 02 लाख 14 हजार 421 महिलाओं ने भरे फॉर्म,,,अंतिम दिन भी योजना को लेकर महिलाओं में दिखा खासा उत्साह…

बलरामपुर। जिले में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना अंतर्गत फॉर्म भरने के लिए महिलाओं में विशेष उत्साह एवं खुशी है। वहीं जिले में अंतिम दिवस निर्धारित समय तक फॉर्म भरे गए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इस योजना के प्रति महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। जिले में महतारी वंदन योजना अंतर्गत कुल 02 लाख 14 हजार 421 महिलाओं ने आवेदन जमा किए हैं। जिनका तेजी से सत्यापन का कार्य भी जारी है। जिले में विकासखंड बलरामपुर में 34218, रामचंद्रपुर में 51185, राजपुर में 31257, वाड्रफनगर में 47830, कुसमी में 28954 तथा शंकरगढ़ में 20977 महिलाओं ने फॉर्म जमा किए हैं। योजनांतर्गत फॉर्म भरने पहुंची महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से हम महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन का मजबूत आधार मिलेगा। इससे मिलने वाले प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि से घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। हमें 08 मार्च का इंतजार है जब योजना अंतर्गत पहली किस्त की राशि मिलेगी।
     उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!