September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

श्री रामलला दर्शन योजना हेतु यात्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने जिला स्तरीय समिति का किया गया गठन…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा हेतु जिले से श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के द्वारा जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में कलेक्टर अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सत्कार अधिकारी, उप संचालक समाज कल्याण समिति के सदस्य तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्य-सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार श्री रामलला दर्शन योजना के क्रियान्वयन हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री रामेश्वर नाथ पाण्डेय मोबाईल नम्बर 9826661129 को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम)यात्रा योजना नियम 2024 लागू किया गया है। गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा चिंहित ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों से चयनित हितग्राहियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में नगरीय पंचायत के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में इस योजना हेतु आवेदन किया जा सकेगा। यात्रा करने के इच्छुक आवेदनकर्ताओं में से प्रथम चरण में 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को प्राथमिकता से चयन किया जाएगा। जिसमें 25 प्रतिशत हितग्राही शहरी एवं 75 प्रतिशत हितग्राही ग्रामीण क्षेत्र के होंगे। प्रत्येक स्थान की यात्रा हेतु प्राप्त आवेदनों में से उपलब्ध कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन किया जाएगा। यदि निर्धारित कोटे से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं तो लॉटरी द्वारा यात्रियों का चयन किया जाएगा। कोटे के 25 प्रतिशत यात्रियों की प्रतिक्षा सूची भी बनाई जाएगी। 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जिसने अकेले यात्रा हेतु आवेदन किया है अपने साथ एक सहायक को यात्रा पर ले जाने की पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!