
राजपुर। अवैध शराब परिवहन करते के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से 45 नग पौवा अंग्रेजी शराब को भी जप्त किया है।

दिनाँक 27 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की मोटर सायकल चालक अपने साथी के साथ एक पिठु बैग में अंग्रेजी शराब लेकर शंकरगढ़ की ओर जा रहे हैं। सूचना पाते ही राजपुर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाना स्टाफ़ के माध्यम से बूढ़ा बगीचा में घेरा बंदी कर मोटर साइकिल चालक शिवप्रसाद पिता अमन साय उरांव 28 वर्ष एवं एवँ ओमप्रकाश दिवान पिता सुखदेव दिवान 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम कमारी थाना शंकरगढ़ को रोककर पूछ ताछ करने एवँ जाँच करने पर आरोपियों के पास से 45 नग अंग्रेजी शराब का पौवा बिना दस्तावेज का पाया गया।जिसके बाद पुलिस ने मोटर साइकिल क्रमांक CG 30 C 1334 एवं कुल 45 पऊआ अंग्रेजी शराब 1. JAMMU Special Whiskey-180 ml 35 नग क़ीमत Rs.120/- प्रति पौआ 2. Party Special-180 ml 10 नग कीमत Rs.160/-प्रति पौआ कुल रक़म Rs 5800/- को जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत धारा-34(2) दर्ज कर आरोपियों को jmfc न्यायालय राजपुर में पेश किया गया है।
इस पूरे कार्यवाही में निरीक्षक भारद्वाज सिंह के निर्देश पर प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव, प्रधान आर पवन सिंह आरo रूपेश गुप्ता, आरo अजय शुक्ला एवं सैनिक शैलेंद्र गुप्ता के द्वारा कार्यवाही की गई।



