September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
कोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत,,,दर्जनों यात्री घायल…

बलरामपुर। जिले में निर्माणाधीन एनएच 343 पर बस और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर,दुर्घटना में दर्जनों लोगों को आई चोटें,धूल बनी हादसे की वजह।

     बलरामपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर बस एवँ ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में दर्जनों यात्रियों को चोटें आई है।घटना आज दिन बुधवार को समय तकरीबन 11 बजे की है।बलरामपुर से रामानुजगंज जाने वाली राष्ट्रीय मुख्य मार्ग 343 में रोजाना की तरह अंबिका यात्री बस अम्बिकापुर से रामानुजगंज की ओर जा रही थी तभी रामानुजगंज के पास पड़ने वाले आईटीआई कॉलेज के पास खड़े ट्रक से बस जा टकराया। हादसे में बस में सवार कई दर्जन यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों से उछलकर आगे जा गिरे, वहीं कुछ को सिर, चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और निर्माणाधीन सड़क होने के कारण सड़क पर काफी धूल थी जिसके कारण बस चालक सामने खड़ी ट्रक को देख नही पाया और बस ट्रक से जा टकराई।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!