September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

वन रक्षक के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राजपुर। दिनांक 30.11.2025 को वनरक्षक राजपुर सागौन बीट प्रभारी प्रार्थी प्रमीठ कुमार एक्का आ० तपेश्वर प्रसाद उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खटवा ब्रदर के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

     वनरक्षक राजपुर सागौन बीट प्रभारी प्रमिट एक्का ने राजपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 30.11.2025 को दोपहर 02.00 बजे वन खंण्ड कक्ष क्रमांक 2758 में शासकीय कार्य बाघ गणना ट्रांजिट लाईन तैयार किया जा रहा था उसी दौरान 03 अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा जंगल के अंदर शराब सेवन कर रहे थे जिसे देखकर आवेदक द्वारा अन्यत्र स्थान पर जाकर पीने हेतु समझाईस दिया तभी वन प्लस का मोबाईल के स्वामी व अन्य दो अज्ञात व्याक्ति के द्वारा तुम कौन हो कहने वाले कह कर प्रार्थी के साथ झुमाझपटी करते हुये मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये प्रार्थी को पत्थर से मारे, जिससे प्रार्थी के सिर व चेहरा में चोट लगा है। उसके बाद प्रार्थी के वाहन क्रमांक सीजी 15 सीटी 0384 को पत्थर से मारकर सीसे को फोड दिये जिससे करीब 30-40 हजार रूपये का नुकसान हुआ है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध थाना राजपुर में धारा 296, 351(2), 115(2), 121(1), 132, 221, 324(4), 3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सायबर सेल की मदद से आरोपियो के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आरोपी सुर्यप्रताप सिंह तथा आरोपी संतोष कुजूर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो जुर्म घटित स्वीकार किये।पुलिस ने दोनों आरोपी सुर्यप्रताप सिंह आ० आनंद कुमार जाति खैरवार उम्र 23 वर्ष निवासी दामोदरपुर थाना शंकरगढ एवँ संतोष कुजूर आ० अगनू राम जाति उरांव उम्र 27 वर्ष निवासी दामोदरपुर थाना शंकरगढ को दिनांक 03.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

     उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भारद्वाज सिंह, उप निरी० सुबल सिंह, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव, पवन सिंह आरक्षक सुरज सिंह एवं थाना के अन्य स्टाफ भी सक्रिय रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!