July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
कोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सौंदर्यीकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र में हुई पेड़ो की कटाई,,,घंटों विद्युत व्यवस्था रही ठप्प…

राजपुर। नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे वृक्षों की कटाई किये जाने के कारण नगर में घंटों विद्युत आपूर्ति बंद रही वहीँ पेड़ कटाई के दौरान किसी बड़ी दुर्घटना के मद्देनजर सड़क पर आवाजाही को भी जाम किया गया।

     राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाहनों के पार्किंग व सौंदर्यीकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र के सामने लगे पेड़ो की कटाई की जानी थी।जिसके लिए आज दिन मंगलवार को सुबह से ही पेड़ कटाई का कार्य प्रारंभ किया गया। स्वास्थ्य केंद्र परिसर के सामने स्थित लगभग पाँच से छः पेड़ो की कटाई की गई। पेड़ कटाई के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने सुबह लगभग 11 बजे से ही आसपास के खम्भों से तार हटाने का काम शुरू किया गया जिसके कारण नगर में घंटो तक विद्युत आपूर्ति बंद रहा।वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा आरी मशीन की सहायता से पेड़ो की कटाई की गई तथा पेड़ो को निर्धारित जगह पर गिराने के लिए जेसीबी मशीन भी लगाये गए थे।पेड़ कटाई के दौरान किसी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पेड़ गिराने के दौरान सड़क पर यातायात को भी बंद रखा गया।

      गैरतलब है कि कुछ दिनों पुर्व राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें स्वास्थ्य केंद्र के सौंदर्यीकरण पार्किंग व्यवस्था एवँ दुकान निर्माण कराने का निर्णय लिया गया था।इस तारतम्य में स्वास्थ्य केंद्र परिसर के सामने लगे पेड़ो की कटाई की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!