July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदेशलाइफस्टाइलशिक्षा

राजपुर में पदस्थ सहायक समन्वयक अनुज दुबे का हुआ स्थानांतरण,,,कर्मचारियों ने साल श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित…

राजपुर। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर अध्ययन केंद्र शासकीय महाविद्यालय राजपुर के सहायक समन्वयक अनुज कुमार का स्थानांतरण शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर अध्ययन केंद्र में होने के बाद शनिवार को महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर साल श्रीफल भेंट कर किया गया।


          अनुज दुबे का सरल व्यवहार होने के कारण समस्त अधिकारी अधिकारी कर्मचारी एवं छात्रों में उनकी एक अलग पहचान थी निश्चित रूप से उनका स्थानांतरण होने के पश्चात महाविद्यालय को उनकी कमी सदा ही लोगों को महसूस होगी। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक मनोज खलखो ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुबे सर सदा अपने मूल कार्य कार्य को करने के साथ-साथ महाविद्यालय के समस्त क्रियाकलापों में इनका सराहनीय सहयोग सदा ही महाविद्यालय को मिला है हम सबको अपने भाई एवं मित्र के समान मार्गदर्शन करते रहे महाविद्यालय छात्र-छात्राओं में भी इनकी अलग पहचान थी इनका स्थानांतरण होने के पश्चात एक अच्छा कार्य करने वाला व्यक्ति हम सबसे दूर जा रहे हैं हम सब आशा करते हैं की महाविद्यालय में इनका सहयोग पूर्व की भांति प्राप्त होता रहेगा। संस्था के प्राचार्य श्रीमती अंजना टोप्पो ने कहा कि अनुज दुबे ने अपने कर्तव्यों का निर्माण करते हुए महाविद्यालय कार्य में भी हमेशा मुझे अपने बड़े भाई के समान मार्गदर्शन प्रदान किया एवं सहयोग किया जो हर स्तर पर सराहनीय है इन्होंने सदा ही महाविद्यालय को एक परिवार की तरह समझा चुकि स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है जिससे हम सबको स्वीकार करना पड़ता है और नए स्थान पर जाने से प्रेषित रूप से हमारे कार्य में और निखार आता है। आपको छोटे केंद्र से बड़े महाविद्यालय में कार्य करने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय द्वारा सौंपी गई है हम सबको आशा और पूर्ण विश्वास है कि आप और अच्छा कार्य करके अपनी एक अलग पहचान बनाएं।शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में कार्य भार ग्रहण करने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अनुज कुमार दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने सदा ही महाविद्यालय एवं छात्र हित में कार्य करने का प्रयास किया जिसमें आप सब का सहयोग रहा। मैं जहां भी रहुगां राजपुर महाविद्यालय यहां के अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं का स्थान मेरे हृदय में रहेगा।उन्होंने कहा कि 2005 से आज तक मैंने अपनी सेवा राजपुर में ही दिया।स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है जिसका पालन करते हुए मैंने 21 अगस्त 2023 को विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश का पालन करते हुए अपने नए स्थापना शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज अध्ययन केंद्र में कार्यभार ग्रहण कर लिया है मुझे महाविद्यालय से जो विदाई दी गई इन आशाओं के साथ दिया गया कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अच्छे से करूं। मैं सदा ही विश्वविद्यालय महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के हित में कार्य करता रहूँगा।


       कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक मनीष यादव ओम प्रकाश गुप्ता भूपेंद्र पैकरा श्रीमती लीलावती पैकरा एवं कर्मचारियों में भगवान सिंह धर्मजीत भगत सुनील कुमार पैकरा प्रमोद गुप्ता शिव शंकर रवि रवि नाथ रवि एवं अन्य महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे। विदित हो कि सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्य की अधिकता को देखते हुए इनका स्थानांतरण शासकीय महाविद्यालय राजपुर से अध्ययन केंद्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!