September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशराजनीतिशिक्षा

जिले के सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर आज,,,01 अक्टूबर की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले कर सकते हैं आवेदन…

सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन 3 सितंबर रविवार को किया गया है। इस शिविर में मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने पर आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। नाम, स्थान, पता की गलत प्रविष्टि होने पर सुधार करवाया जा सकता है। मतदाता की मृत्यु अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटवाया जा सकता है। नवीन फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया जा सकता है। आधार नंबर को मतदाता परिचय पत्र के साथ जोड़ा जा सकता है। दिव्यांग मतदाता के रूप में स्वयं को चिन्हित करवाया जा सकता है। 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में यदि 18 वर्ष की आयु पूरी हो रही है तो मतदाता बनने हेतु अपने मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करें अथवा वोटर हेल्पलाइन एप्प या वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फार्म 6 भर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में शनिवार 2 सितंबर को भी विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। विशेष शिविर अंतर्गत जिले के अधिकारी पी.सी. कुर्रे द्वारा बिलाईगढ़ क्षेत्र के दोमुहानी, गोरबा, माहुलडीह, अलीकुद, बेल्हा, गोविंदवन में, सीएमओ खान द्वारा सरिया क्षेत्र के देवगांव, सण्डा में तथा सहायक सूचना अधिकारी जनसंपर्क देवराम यादव द्वारा सारंगढ़ क्षेत्र के टिमरलगा, बंजारी और गोड़म के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!