September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवा निवृत्त,,,पुलिस अधीक्षक ने साल श्रीफल देकर किया सम्मानित…

बलरामपुर। पुलिस विभाग में लंबी अवधि तक सेवायें देने के बाद निरीक्षक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक कृपा निधान पांडेय एवम् सहायक उप निरीक्षक रामकुमार ठाकुर हुए सेवा निवृत्त।पुलिस अधीक्षक सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक को साल श्रीफल प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
          पुलिस विभाग में लंबे समय से पदस्थ रहे निरीक्षक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने 38 वर्ष, 11 माह, 30 दिन तक, सहायक उप निरीक्षक कृपा निधान पांडेय ने 38 वर्ष 01 माह 27 दिन तथा सहायक उप निरीक्षक रामकुमार ठाकुर 40 वर्ष 11 माह 24 दिन तक लगातार अपनी सेवा देकर आज 31 दिसंबर 2024 को सेवा निवृत्त हुये।
आज दिनांक 31 दिसंबर को जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर ने सेवा निवृत हो रहे तीनों पुलिस अधिकारियों को साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत् हो रहे पुलिस अधिकारियों का परिवार एवम् अन्य सदस्य मौजूद रहे।


         कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे तीनों पुलिस अधिकारियों ने लंबी अवधि तक विभाग में सेवायें दी, कर्तव्य निष्ठा के साथ सौंपे गए दायित्यों का निर्वहन किया, इनका रिकार्ड बहुत अच्छा है इनसे दूसरों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य लोगों की भलाई और सेवा के साथ ही अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही कर सजा दिलाना होता है जिसे इन्होंने बखूबी निभाया। प्रकृत्ति का नियम है आप दूसरों के लिए अच्छा करेंगे तो आपके साथ अच्छा होगा। सेवा के बाद दूसरी पारी में परिवार के साथ समय व्यतीत कर खुश रहे। पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत हो रहे तीनों पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान सेवा निवृत्त हो रहे तीनों पुलिस अधिकारियों के द्वारा अपने पुलिस सेवा के अनुभव को उपस्थित पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के समक्ष साझा किया।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी एवं जिला पुलिस कार्यालय व रक्षित केन्द्र के अधि/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!