September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ग्रामीण की हत्या के मामले में कुसमी एसडीएम करुण डहरिया सहित तीन लोग गिरफ्तार,,,न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल…

राजपुर/कुसमी। बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र में एसडीएम व उनके सहयोगियों द्वारा ग्रामीणों से मारपीट के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एसडीएम सहित अन्य तीन लोगों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।इस घटना के सामने आने के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े हो रहें है।

       जानकारी के अनुसार कोरंधा थाना के ग्राम पंचायत हंसपुर में कथित अवैध बॉक्साइट उत्खनन की सूचना पर एसडीएम करुण डहरिया सहित दो अन्य लोग देर रात करीब नौ बजे थार वाहन से पहुंचे।जहां अवैध रूप से बॉक्साइट उत्खनन कर ट्रक से परिवहन किए जाने की सूचना थी।जिसके बाद एसडीएम करुण डहरिया ने अपने तीन सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे।

    इसी दौरान हंसपुर निवासी 62 वर्षीय रामनरेश राम (पिता रेघा उरांव), 60 वर्षीय अजीत (पिता लालचंद उरांव) और 20 वर्षीय आकाश (पिता रूपसाय अगररिया) अपने खेत में पानी पटाकर घर लौट रहे थे। तभी एसडीएम करुण कुमार डहरिया सहित उनके साथ पहुंचे अन्य लोगों ने इन तीनों पर बक्साइड अवैध खनन का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे से हमला किया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल रामनरेश राम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।

     कुसमी में पदस्थ एसडीएम करुण डहरिया पर हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि अवैध उत्खनन की कार्रवाई के नाम पर पहुंचे अधिकारी ने निर्दोष ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है।घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी कुसमी पहुँचकर पूरे मामले की जाँच में जुटी थी।

             पुलिस ने इस मामले में एसडीएम करुण कुमार डहरिया सहित अन्य तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था।इस मामले में किसी अप्रिय घटना को देखते हुए जिले भर की पुलिस फोर्स को कुसमी में तैनात कर दी गई थी और क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और एसडीएम सहित अन्य तीन लोगों को राजपुर थाने में बैठाया गया था।

          सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या किसी एसडीएम को कानून हाथ में लेने का अधिकार है, क्या अवैध खनन की जांच के नाम पर ग्रामीणों की पिटाई की जा सकती है, यदि ग्रामीण दोषी थे तो विधिसम्मत कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

          कोरंधा के हँसपुर में हुई घटना के बाद कुसमी में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है।घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों एवँ समाज के लोग भारी संख्या में जुट गए और देखते ही देखते लोग धरने पर बैठ गए।ग्रामीणों की माँग थी कि एसडीएम सहित सभी लोगो पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को मुवावजा दिया जाए। काफी हंगामे के बाद प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये मुवावजा तत्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

  इन धाराओं के तहत मामला दर्ज :- इस मामले में कोरंधा थाना में शासन की ओर से निरीक्षक अमर सिंह कोमरे की तरफ से चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है जिसमे कुसमी एसडीएम करुण डहरिया सहित विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह मंजीत कुमार यादव एवँ सुदीप यादव के खिलाफ धारा 103(1),115(2) एवँ 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!