September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्णतः प्रतिबंध

बलरामपुर, 16 फरवरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से प्रारम्भ हो रही है। प्रायः यह देखा जाता है कि विभिन्न दलों, संगठनों तथा आम जनता द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाता है, जिसकी ऊंची आवाज से विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होता है। उपरोक्त वर्णित तथ्यों पर विचार करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजेन्द्र कटारा द्वारा कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा-5 अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र(लाउडस्पीकर) को चलाया या चलवाया जाना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। विशेष परिस्थितियों में क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार से अनुमति उपरान्त ही मध्यम आवाज में लाउडस्पीकर का उपयोग किया जा सकेगा, किंतु रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे के बीच ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा की समाप्ति तक सम्पूर्ण बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रभावशील रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!