July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

गलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चा
चुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद पंचायत के इस बीडीसी हॉट सीट में होगा रोचक मुकाबला,,,कई दिग्गज नेताओं के साथ दिखेंगे नए चेहरे…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 बूढ़ा बगीचा जनपद सदस्य के लिए इस बार काफी कसमकश देखने को मिल रही है। मुक्त अनारक्षित सीट होने के कारण कई लोग यहां से दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में अन्य पिछड़ा वर्ग से सोनार समाज के संतोष सोनी भी यहां से प्रमुख दावेदार निकलकर सामने आए हैं। लगातार समाज सेवा व अन्य कार्यों में रहने वाले संतोष सोनी बूढ़ा बगीचा के रहने वाले हैं और यह उनके गृह क्षेत्र भी है।
          राजपुर जनपद क्षेत्र में कुल 19 जनपद सदस्य सीट है परंतु 19 सीटों में सबसे हॉट सीट बुढाबग़ीचा जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 को माना जा रहा है। राजपुर नगर पंचायत से सटे होने के कारण बुढाबग़ीचा जनपद सदस्य क्षेत्र में इस बार भारी गहमा गहमी देखने को मिलेगी।इस सीट में भाजपा व कांग्रेस से जुड़े कई बड़े दिग्गज नेताओं के लड़ने की उम्मीद है जो हमेशा से चुनाव लड़ते चले आ रहे हैं।वहीँ इस सीट के मुक्त अनारक्षित होने के कारण कई नए चेहरे भी इस चुनाव में देखने को मिल सकती है।
           एक तरफ जहाँ अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग लगातार आरक्षण नहीं मिलने को लेकर विरोध कर रहे हैं और सरकार से पुनः आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं वहीँ इस अनारक्षित मुक्त सीट पर पहली बार किसी ओबीसी दावेदार ने अपनी दावेदारी ठोंक दिया है। इस सीट से भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज भी चुनाव लड़ने की बात कर चुके हैं ऐसे में यहां एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
सोनार समाज की है मजबूत स्थिति :- इस क्षेत्र में सोनार समाज सहित यादव समाज के लोग भी बहुतायत में हैं।ऐसे में सोनार समाज की भी मजबूत स्थिति है और सभी लोग एकजुट भी हैं ऐसे में इस सीट से किसी सोनार समाज से उम्मीदवार का दावेदारी आना अन्य लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। संतोष सोनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे लगातार समाज के लिए कार्य करते रहे हैं और यहां से भी अगर जनता उन्हें मौका देती है तो अपना पूरा समर्पण करने की कोशिश करेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!