
राजपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के सभी शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा।श्रद्धालुगण सुबह से ही शिवालयों में पहुंचकर पूजा अर्चना में लग रहे। राजपुर के करीब ओकरा में स्थित सबसे प्राचीन शिव मंदिर कोठी पत्थर में सुबह से ही पूजा अर्चना करने भक्तों की भीड़ लगी रही।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर राजपुर सहित आसपास के सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

शिव भक्तों ने दूध दही बेल पत्र पुष्प फल सहित नाना प्रकार के व्यंजनो से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। ओकरा में स्थित प्राचीन कोठी पत्थर शिव मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तगण भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।श्रद्धालुगण सुबह से ही भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना हेतु लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। महाशिवरात्रि के अवसर पर एक दिन पूर्व से ही मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन सहित रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया, वही मंदिर समिति द्वारा अखंड भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर मंदिर परिसर के आसपास मेला का भी आयोजन किया जाता है जहाँ दूरदराज से पहुँचे ग्रामीण मेले का भरपूर आनंद लेते हैं।मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पार्किंग व्यवस्था सहित मंदिरों में श्रद्धालुओं के पूजा के लिए व्यवस्था में लगे रहे।



