
राजपुर। मोदी की गारंटी को लेकर भाजपा द्वारा 9 मार्च को रायपुर में किसान महाकुंभ रैली का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से लाखों किसान रायपुर में जुटेंगे। रायपुर में आयोजित होने वाले किसान महाकुंभ रैली में बलरामपुर जिले से छोटी गाड़ी बड़ी गाड़ियों मिलाकर लगभग 40 गाड़ियां किसानों को लेकर रायपुर रवाना भो रही है।
रायपुर में आयोजित होने वाली इस किसान महाकुंभ रैली के संबंध में बलरामपुर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एवं केंद्र में जो भाजपा की सरकार है और मोदी जी ने जो गारंटी किसानों के हित में दी थी इसके संबंध में रैली के माध्यम से किसानों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए यह रैली किया जा रहा है। मोदी ने जो गारंटी दी थी चुनाव से पहले कि बोनस एक मुस्त देंगे और पिछले दो वर्षों का बकाया राशि भी देंगे एवं किसान सम्मान निधि सबको समय पर उपलब्ध कराएंगे उसी के संबंध में किसानों को मोदी की गारंटी और मोदी की योजना का जानकारी देने एवं लाभान्वित होने वाले सभी लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचे इसलिए यह महारैली आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि 9 मार्च को रायपुर में किसान महाकुंभ रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर के लगभग एक लाख से ज्यादा किसान इस महारैली में शामिल होंगे। भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने बलरामपुर जिले से लगभग पन्द्रह सौ किसान रायपुर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस किसान महारैली के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि मोदी जी ने जो गारंटी दिए हैं वह पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो जो गारंटी अब तक दिए हैं वह सब पूरा होते नजर आ रहा है। विधानसभा संयोजक गौरी शंकर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जो किसानों को एक मुफ्त राशि देने का वादा किया था उसे पूरा कर रही है।आगामी 12 मार्च को किसानों को अंतर की राशि उनके खाते में चली जाएगी।



