May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्वतंत्रता दिवस के पुर्व नगर में निकली तिरंगा यात्रा,,एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन,,,सेवानिवृत्त सैनिकों को किया गया सम्मानित…

राजपुर। आजादी के 79वें वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सामरी विधायक के मुख्य अतिथि में नगर में तिरंगा यात्रा के साथ महुआपारा हाई स्कूल मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगे की शान में ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरों से हर आयु वर्ग के नागरिक इस अभियान में गर्व और उत्साह के साथ भाग लिया, जिसके बाद देर एक शाम शहीदों के नाम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

    आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 79 वें वर्षगाँठ पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राजपुर नगर में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिरंगा यात्रा महुआपारा हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर पूरे नगर भ्रमण पश्चात हाई स्कूल मैदान में जाकर समाप्त की गई।

       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हर घर तिरंगा लहराए जिसके तहत प्रदेश ही नहीं पूरे भारत देश भर में हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित जनो से कहा कि आप सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाकर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि यह संदेश देश के प्रधानमंत्री के पास पहुंच सके।

     सामरी विधायक श्रीमती पैकरा ने कहा कि आज नगर पंचायत राजपुर में तिरंगा यात्रा के पश्चात एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम कार्यक्रम के तहत वीर शहीद जो हमारे देश को आजाद करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी उनके सम्मान में हम उन्हें नमन करते है।उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने का आग्रह किया।

     कार्यक्रम के दौरान समरी विधायक श्रीमती उद्योग श्री पर शिवनाथ यादव संजय सिंह धर्म सिंह गौरी शंकर अग्रवाल श्रीमती शशिकला भगत विनय भगत प्रवीण अग्रवाल जगवंशी यादव रवि प्रताप मरावी अनिल दुबे अनिल तिवारी शुभम सोनी संतोष तिवारी बबलू यादव प्रशांत सिंह राजपूत मनोज बंसल उदय यादव सतीश सिंह संतोष पांडे आलोक यादव पंकज गुप्ता आशीष सोनी राहुल गुप्ता राजेश यादव गोपाल साहू तेज शांडिल्य सुरेश यादव शंकर गोयल सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे एसडीओ आरईएस जानू राम सोनवानी श्यामलाल गुप्ता फूल मोहन राम थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल सहित भारी संख्या में स्थानीय नगरीकगण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

सेवानिवृत सैनिकों का किया गया सम्मान :- नगर में तिरंगा यात्रा के पश्चात महुआपारा हाई स्कूल मैदान में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैनिक नरेंद्र शुक्ला विजय कुमार मिंज श्रीराम पोर्ते रामसीत भगत एवँ बाल कृष्ण लकड़ा को मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा भाजपा जिला मंत्री शिवनाथ यादव भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल जनपद अध्यक्ष विनय भगत नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी द्वारा शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति :- एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के दौरान उर्सुलाईन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झींगो, प्री एवं पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास राजपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजपुर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राजपुर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक विद्यालय राजपुर के स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति सहित अन्य गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वाले विद्यालय के छात्राओं को प्रोत्साहित राशि देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!