
बलरामपुर। दिनाक 13:05 2024 को प्रार्थी राजकमल गुर्जर पिता कमलेश गुर्जर उम्र 26 वर्ष आसनडीह थाना रघुनाथनगर के द्वारा चौकी बलगी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि काग्रेस पाल एवं भाला पाल दोनी निवासी ग्राम जोगियानी के द्वारा मुख्य मार्ग जोगियानी में रात्रि लगभग 08.35 बजे प्रार्थी राजकमल गुर्जर का बाँस की लाठी के बल पर मोटर सायकल स्प्लेंडर क्रमांक CG 30 E 0805 को रोकवाकर बाँस की लाठी से मारपीट करते हुए नगदी 3500 रूपये एवं मोटर सायकल को लूट लिये है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल जमेन्द्र सिंह ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, हेतु कार्ययोजना तैयार कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर निमेष बरेया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा रामअवतार ध्रुव, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर के तत्वाधान में चौकी प्रनारी बलंगी उप निरीक्षक विजय दुबे के द्वारा धारा 341, 294 394. 34 के तहत अपराध पजीबद्ध कर निवचना में लिया गया तथा मुखवीर लगाकर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर रात्रि में दबिस देकर दोनों आरोपी काग्रेस पाल पिता ऋचक पाल उम्र 22 वर्ष निवासी जोगियानी चौकी बलंगी एवं सुन्दर पाल उर्फ भोला पाल पिता केशव पाल उम्र 22 वर्ष निवासी जोगियानी चौकी बलंगी थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर-रामानुजगज को तत्काल गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया। प्रकरण में लूट की गई मोटर सायकल क्रमांक CG 30 E 0805, एवं 3500 रूपये नगद, व घटना में प्रयुक्त बाँस की लाठी को जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। प्रकरण में चौकी प्रभारी बलंगी विजय दुबे, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, आरक्षक अवकाश कुशवाहा, प्रबोध मिजः सुमन केरकेटटा, ठाकुर राम, अनुदीप लकडा, मानसाय सरोता, महिला आर. गोदावरी राही एवं सैनिक सुदर्शन यादव का सक्रिय योगदान रहा है।



