November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

समय-सीमा की बैठक सम्पन्न कलेक्टर ने की मतगणना की तैयारियों की समीक्षा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें,,,कलेक्टर…

बलरामपुर। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने लोकसभा निर्वाचन के लिए मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओ के संबंध में हो रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जन समस्याओं एवं जन शिकायतों के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की और लंबित प्रकरणों को त्वरित रूप से निराकृत करने के निर्देश दिए।
    समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री एक्का ने मतगणना के लिए लाइवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह में हो रहे तैयारियों की जानकारी लेते हुए मतगणना के लिए लगाए गए कर्मचारी, सुरक्षा व्यवस्था, परिणाम सेट की तैयारी, सामग्री व्यवस्था, संचार व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, पेयजल एवं साफ सफाई, भोजन व्यवस्था, टेंट एवं बैठक व्यवस्था, अग्निशमन और चिकित्सा सुविधा आदि बुनियादी आवश्यक व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश में स्कूली बच्चों के लिए समय का सदुपयोग करने के उद्देश्य से खेलकूद, चित्रकला, विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के लिए समर कैम्प हेतु कार्य योजना अनुसार क्रियान्वयन एवं बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान केन्द्रित करने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए।


   कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम के दृष्टिगत जनसामान्य को पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को समन्वित तरीके से कार्य करने कहा। उन्होंने पेयजल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल निदान करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ग्राम जहां पेयजल की समस्या आ रही है उसका चिन्हांकन कर निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों में पूर्व से पेयजल संबंधित समस्या ग्रीष्मकाल में आती है या भूजल का स्तर गिरता रहा है वहां पहले से सतर्कता से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। कलेक्टर ने उन गांवों का चिन्हांकन कर स्थायी समाधान निकालने को कहा। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन तथा नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पेयजल की उचित व्यवस्था तथा मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

    इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित श्रीवास्तव सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!