September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पीएम जनमन योजना के तहत बहुउद्देशीय केन्द्रों से बदल रही पहाड़ी कोरवा समुदाय की तस्वीर,,,प्रधानमंत्री की मंशा और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय अंचलों में विकास की नई पहल…

बलरामपुर। प्रधानमंत्री के मंशानुरूप एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम-जनमन योजना के तहत जिले में विकास का एक सशक्त मॉडल उभरकर सामने आया है, जहां दूरस्थ बसाहटों में बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
पीएम जनमन योजना के प्रथम चरण में विकासखण्ड शंकरगढ़ के पोड़ीखुर्द ग्राम पंचायत अंतर्गत आमाकोना बसाहट एवं विकासखण्ड कुसमी के भुलसी खुर्द ग्राम पंचायत अंतर्गत ढोढाचापी बसाहट में दो बहुउद्देशीय केन्द्रों का निर्माण कराया गया है। जो आज ग्रामीणों के लिए सुविधा और सशक्तिकरण का केंद्र बन चुके हैं। जहां केन्द्रों में एक ही भवन में उप स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र तथा सामुदायिक कक्ष की व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक गतिविधियों की सेवाएं मिल रही हैं। वर्तमान में दोनों केन्द्रों का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है।
आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लगभग 68 बच्चों को नियमित पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास हो रहा है। साथ ही गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को भी यहां पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ भी मिल रहा है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार परिलक्षित हो रहा है।
इन दोनों बसाहटों में कुल 155 परिवार निवासरत हैं, जिनमें 50 पहाड़ी कोरवा परिवार शामिल हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से बसाहटों के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही है। पहले जहां स्वास्थ्य जांच और पोषण सेवाओं के लिए दूर जाना पड़ता था, वहीं अब ये सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।


ग्रामीणों का कहना है कि बहुउद्देशीय केन्द्रों के निर्माण से बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद है। वे बताते हैं कि समय-समय पर सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है, जिससे एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी मिल जाती है और किस प्रकार लाभ लेना इसके बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाता है।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन के प्रभावी क्रियान्वयन से पीएम-जनमन योजना के माध्यम से पहाड़ी कोरवा समुदाय के जीवन में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित किया जा रहा है और शासन की प्राथमिकता अनुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!