November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुर

निगरानी शुदा बदमाश ने शराब के नशे में धुत सुने घर में तोड़ा ताला,,,अब गया सलाखों के पीछे…

राजपुर। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी सुने घर मे ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।
    पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया श्रीमती मंजू एक्का पति श्री दीनानाथ एक्का जाति उरांव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम लडुआ 31 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 अगस्त के दोपहर 3 बजे से दिनांक 31 अगस्त के सुबह 7 बजे के बीच अज्ञात चोर के द्वारा घर का ताला तोड़कर नगद बीस हजार रुपये व सोने की कान का टॉपस को चोरी कर ले गया।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया जिसके बाद ग्राम लडुआ निवासी निगरानी शुदा बदमाश दीपक टोप्पो को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर वह शराब के नशे में घर का ताला तोड़कर बीस हजार रुपये नगद व सोने की कान का टॉपस को चोरी करना स्वीकार किया।उसने शराब के नशे में कुछ पैसा खाने पीने में खर्च होना व टॉपस कही गिर जाना बताया। आरोपी दीपक टोप्पो के पास से चोरी का केवल सात सौ रुपये वरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457,380 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। आरोपी थाना क्षेत्र का निगरानी शुदा बदमाश है जो थाना क्षेत्र व अन्य क्षेत्र में चोरी के वारदातों को कई बार जन्जाम दे चुका है।
    इस पुरे कार्यवाही में उप निरीक्षक दिनेश राजवाडे, सउनि कृष्णानंद सिंह, आर. राजेन्द्र व आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, जनकवारी सेन, जगरनाथ पैकरा का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!