July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षा

जिले में चार उप निरीक्षक तथा पाँच सहायक उपनिरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत,,,प्रभारी पुलिस अधीक्षक व अति पुलिस अधीक्षक ने कंधे पर स्टार लगाकर दी नई जिम्मेदारी…

बलरामपुर। वरिष्ठ कार्यालय से जारी हुए पदोन्नति आदेश के परिपालन में प्रभारी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज बी पी राजभानू एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के द्वारा जिले के पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक  एवम् उप निरीक्षक के कंधे में स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति दी गई।


    सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए टिकेश्वर यादव, बालेश्वर महानदी, नीलमणि कुजूर एवं प्रदीप मिश्रा के कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई। इसी तरह प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए अभिमन्यु सिंह, कपिल सहाय, गोपाल राम,संतोष कोईरी एवं गुल्फी तिर्की के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत हुए समस्त अधिकारियों से कहा गया कि अब उनके कंधों पर जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई है, बेहतर ढंग से ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ पुलिस एवं आमजन के बीच तालमेल बैठाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर द्वारा पदोन्नत हुए सहायक उपनिरीक्षक के कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!