September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को हटाने का मामला गरमाया,,,शिक्षक करेंगे शाला बहिष्कार…

राजपुर। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को हुए थप्पड़ कांड के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।स्कूल में पदस्थ प्राचार्य के खिलाफ अब तक कार्यवाही नही होने से शिक्षकों में काफी रोष है।पीड़ित शिक्षक एवं स्कूल के अन्य शिक्षकों ने प्राचार्य को हटाने को लेकर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बलरामपुर कलेक्टर जिला शिक्षा अधिकारी व विकास खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।


        बुधवार को राजपुर के महूआपारा स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूल के प्राचार्य आई डी खलखो द्वारा चाय पीने को लेकर स्कूल की शिक्षिका के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।घटना से नाराज शिक्षकों द्वारा इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सहित राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की थी। परंतु विभाग द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नही होने से नाराज शिक्षकों ने बलरामपुर कलेक्टर सहित संघ के जिलाध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी व विकास खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।शिक्षकों का कहना है कि उक्त प्राचार्य द्वारा पुर्व में भी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था जिसकी शिकायत भी की गई थी परंतु आज पर्यंत तक उस पर कोई कार्यवाही नही की गई।उन्होंने कहा कि प्राचार्य के इस कृत्य से सभी शिक्षक शिक्षिकाएं भावनात्मक रूप से आहत और भयभीत हैं एवं विद्यालयीन कार्य करने में असुरक्षित और अपमानित महसूस कर रहे हैं। शिक्षकों ने कहा कि उक्त प्राचार्य को जल्द नही हटाया गया तो वे शाला बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।वहीँ इस मामले में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि प्राचार्य द्वारा महिला शिक्षक के साथ मारपीट की घटना की शिकायत सभी उच्च अधिकारियों से करते हुए प्राचार्य को हटाने मि माँग की गई है कल तक यदि कोई कार्यवाही नही होती है तो शाला का बहिष्कार किया जाएगा।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!