July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शिक्षिकों को स्कूल में चाय पीना पड़ा भारी,,,प्रचार्य ने जड़ा थप्पड़…

राजपुर। शासकीय बालक उ.मा. विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य आई.डी.खलखो लगातार सुर्खियों में बने हैं।कभी कर्मचारियों के वेतन रोकने का मामला हो या फिर शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ प्रताड़ित करने का मामला।विगत दो वर्षों से पदस्थ प्राचार्य के खिलाफ उनके ही विद्यालय के कर्मचारियों ने कई शिकायतें उच्च अधिकारियों के समक्ष किया है परंतु प्राचार्य के प्रभावशाली पहुंच के कारण आज तक कोई भी कार्यवाही नही हो पाई है। जिसका परिणाम यह है कि यह अपने विद्यालय को तानाशाह की तरह संचालित कर रहा है।
      अप्रैल 2023 में भी प्राचार्य के द्वारा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और चपरासी का वेतन रोक दिया गया था। जब इस मामले में चपरासी ने प्राचार्य से जानकारी चाहा तो चपरासी के साथ गालीगलौज व मारपीट किया गया था जो मामला काफी चर्चाओं में रहा। इस मामले में उच्च अधिकारियों तक भी शिकायत की गई थी जिसकी जांच के लिए संभाग स्तरीय जांच टीम भी गठित हुई थी।इस मामले में जांच अधिकारियों ने समस्त शिकायत कर्ताओं का बयान दर्ज कर अपनी जांच रिपोर्ट बलरामपुर कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया था परंतु उक्त मामले में आज तक प्राचार्य पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई जिस कारण से विद्यालय में कार्य कर रहे स्टाफ खौफ में रह कर अपना कार्य करने को मजबूर हैं।


प्राचार्य ने विद्यालय परिसर में लगे कई वृक्षों को कटवाया :-
प्राचार्य के द्वारा दो और नए कारनामा सामने आया है जिससे साफ हो गया है कि प्राचार्य को किसी प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है। एक तरफ जहां सरकार पर्यावरण संतुलित करने के लिए जगह जगह पौधारोपण कराने पर जोर दे रही वहीं प्राचार्य ने विद्यालय परिसर में लगे वर्षों पुराने कई वृक्षों को बगैर अनुमति के कटवा दिया गया। जब इसकी शिकायत राजपुर एसडीएम से की गई तो एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ मौके पर उपस्थित हो कर पंचनामा तैयार कर कार्यवाही की है।


प्राचार्य ने महिला शिक्षिका को जड़ा थप्पड़ :-


     बुधवार को प्राचार्य आई डी खलखो ने एक महिला शिक्षिका को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद स्कुल में काफी गहमा गहमी की स्थिति निर्मित हो गई। महिला स्टाफ विद्यालय के बारामदे में बैठ कर बच्चों को अंक सूची वितरण कर रहीं थी इसी दौरा उपस्थित महिला स्टाफ चाय पी रहे थे तभी अचानक प्राचार्य वहां पहुंच कर महिला स्टफों को तेज आवाज में धमकाते हुए एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए सभी शिक्षकों एवं प्रताड़ित महिला स्टाफ इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी सहित राजपुर खंड शिक्षा अधिकारी एवं राजपुर एसडीएम के समक्ष किया है। प्रताड़ित महिला स्टाफ ने इस संबंध में प्रचार्य के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।


    शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर महूआपारा के प्राचार्य द्वारा महिला शिक्षक के ऊपर हाथ उठाने का मामला आया है प्राचार्य के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में उनके विभाग को सूचित किया जाएगा एवं शिक्षिका के साथ हुए हाथपाई के संबंध में थाना प्रभारी को पत्र प्रेषित किया जाएगा।स्कूल में पेड़ काटे जाने का मामला भी सामने आया है इस संबंध में अवैध वृक्ष कटाई का प्रकरण दर्ज करेंगे।धारा 253 के तहत जो भी जुर्माना होगा वह किया जाएगा।
                                    राजीव जेम्स कुजूर
                                    एसडीएम राजपुर

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!