November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बेशकीमती पेंगोलिन छाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,,,अंधेरे का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी फरार…

राजपुर। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र इलाके में पेंगुलिन छाल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी भागने में सफल हो गया।

    राजपुर उप वनमंडलाधिकारी रवि शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि वन परिक्षेत्र शंकरगढ़ के अम्बिकापुर कुसमी मुख्य मार्ग में चिरई घाट के समीप दिनांक 28 जून की मध्य रात्रि करीब 11: 30 बजे राज्य स्तरीय उड़न दस्ता दल एवं वन विभाग राजपुर के उप वन मंडलाधिकारी रवि शंकर श्रीवास्तव एवं उनके टीम तथा शंकरगढ़ वन विभाग का हमला द्वारा संयुक्त गस्त के दौरान शंकरगढ़ कुसमी मुख्य मार्ग पर चिरई घाट के पास तीन व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़े थे। जिनके पास बोरी में तलाशी के दौरान उनके पास से पैंगोलिन शल्क (छाल) करीब 6 किलोग्राम पाया गया जो अनुसूची एक में आता है। उप वन मंडलाधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि नवडीहा कला थाना कुसमी निवासी लीलाराम कुजूर पिता जगन्नाथ उराँव 36 वर्ष एवं लवंगसाय पिता प्रबल राम 38 वर्ष निवासी तैरनी थाना कोरंधा को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि रात में अंधेरे का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी अनूप यादव पिता देवकी यादव निवासी लहसुन पाठ फरार होने में कामयाब हो गया।

      वन विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9 एवं 39, 34,40, 43, 44, 48, 50,51 एवं 52 के तहत कार्रवाई करते हुए राजपुर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें डिमांड पर जेल भेज दिया गया है वहीं मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!