July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

किसान जवान संविधान महासभा को लेकर कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी ने किया प्रेस वार्ता,,,7 जुलाई को रायपुर में होने वाले महासभा के बारे में दी जानकारी…

राजपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन के प्रदेश सह प्रभारी सुश्री जरिता लेतफलांग आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहां की 7 जूलाई को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे जहां वह किसान-जवान संविधान महासभा में भाग लेंगे और छत्तीसगढ़ के आम जनों के साथ अपनी बात रखेंगे। इस अवसर पर अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और कार्यकर्ता शामिल हों ।

        पत्रकारों से चर्चा करते हुए आज राजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजपुर में सुश्री जरिता ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ डबल इंजन की सरकार दोहरा व्यवहार कर रही है और इन परिस्थितियों में सरकार के रवैया का विरोध करना आवश्यक हो गया है छत्तीसगढ़ में महिलाएं बच्चे बच्चियों अपराध का शिकार हो रही हैं छत्तीसगढ़ महतारी की बेटियां जिस तरह से आए दिन अपराधों का शिकार हो रहे हैं, घटनाएं आम हो गई हैं हर 3 मिनट में इज्जत तार-तार हो रहा है महिलाओं और बच्चों के साथ खिलवाड़ जो हो रहा है उस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

       जिला अध्यक्ष के. पी. सिंहदेव ने कहा भेस्की पहाड़ी कोरवा परिवार के साथ जो घटना हुई है उसके तार भी भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। अपराध पर सरकार लगाम नहीं लग पा रही है। अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। अपराधियों के घरों में भारतीय जनता पार्टी के झंडा लहरा रहे हैं जो गठजोड़ की ओर इशारा करते हैं। इसके अलावा उन्होंने रामानुजगंज अंबिकापुर सड़क की दुर्दशा के बारे में कहा कि अगर सड़क का सुधार नहीं हुआ तो आवागमन बंद हो जाएगा और हम मजबूर होकर सड़क पर बैठेंगे सड़क को सुधारने के लिए। जो रकम आवंटित की गई थी परंतु अब तक सड़क का कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। किसानों को खाद बीज भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। खाद में मिलावट है खाद पत्थर निकल रहे हैं घटिया खाद का विक्रय समितियों के माध्यम से भी हो रहा है।

      पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम, अजय तिर्की,पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील सिंह,विजय पैकरा,जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता,अशोक सिंह राजू, जिला वनोपज संघ के अध्यक्ष लालसाय मिंज सत्येंद्र अग्रवाल हीरालाल यादव,अरुण गुप्ता, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बृजेश यादव, पूरन जायसवाल, संतोष यादव, अर्जुन यादव, विवेक सिंहदेव, विष्णु सिंहदेव, विकास गुप्ता,हंसनाथ,नीरज तिवारी, देवबली टेकाम, प्रेम रजक,आदित्य विभु, एवं अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।

देखें वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!