October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर की पहली बैठक,,,नवीन कार्यकारिणी का किया गया गठन,,,जिले के एसपी व एडिशनल एसपी से की सौजन्य मुलाकात…

बलरामपुर। 10 अगस्त गुरुवार को बलरामपुर जिले में प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर की बैठक नवीन सर्किट हाउस बलरामपुर में की गई।बैठक में बलरामपुर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों से काफी संख्या में मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित हुए। बैठक में पत्रकार संघ को मजबूत बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया एवं सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए बलरामपुर जिला में पत्रकार संघ को मजबूत बनाने हेतु प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर के नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।बैठक के दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों ने आपसी सहमति से जिला संरक्षक के पद पर अरुण सोनी,राकेश भारती,सैलेंद्र सिंह,देवेश दुबे को नियुक्त किया गया।वहीँ पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष राकेश जाटव एवं जिला सचिव के पद पर घनश्याम सोनी को नियुक्त किया गया। प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर पत्रकार संघ में जिला उपाध्यक्ष हेतु कुंदन गुप्ता,नितेश केशरी,सुदीप उपाध्याय एवं पुरन देवांगन तथा कोषाध्यक्ष आफताब आलम,सह सचिव अजय कुशवाहा सहित अन्य पत्रकार साथीगण को कार्यकारिणी सदस्य बनाते हुए भविष्य में सभी पत्रकार साथी को एकजुट होकर कार्य करने हेतु विचार विमर्श किया गया।


प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर पत्रकार संघ द्वारा  बलरामपुर पुलिस अधीक्षक एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से की सौजन्य  मुलाकात :-
प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों द्वारा बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर से सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया गया।वहीँ पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा नव नियुक्त प्रेस क्लब के साथियों को बधाई देते हुए इनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में हमेशा सहयोग प्रदान करने की बात कही गई।
आज के इस प्रेस काउंसिल ऑफ बलरामपुर के पत्रकार संघ के बैठक में बलरामपुर जिला सहित समस्त ब्लॉक से काफी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।
  बैठक के दौरान सुनील ठाकुर दिनेश आयाम मुकेश सिंह कृष्ण मोहन यादव अली खान अब्दुल्ला खान संजीव सिंह कुलेश्वर कुशवाहा मोहम्मद कौशल आनंद ठाकुर दीपक जायसवाल संदीप कुशवाहा मोहम्मद यूसुफ रॉबर्ट गुप्ता धीरेंद्र द्विवेदी शैलेंद्र द्विवेदी राजू पटेल नंद कुशवाहा उज्जवल तिवारी चंद्रदीप यादव सुनील चेरवा पंकज गुप्ता आनंद मिश्रा सत्यप्रकाश जायसवाल नितेश मिश्रा समृद्ध मंडल सहित अन्य पत्रकार साथी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!