September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

सिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोर
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

दल से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात,चार मवेशियों को कुचलकर मारा,,सामरी विधायक ने प्रभावितों से की मुलाकात…

राजपुर। बीती रात ग्राम पंचायत ठरकी के स्कूल पारा में अपने दल से बिछड़े एक हाथी ने मवेशियों पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हाथी ने चार को भैसों कुचलकर मार डाला और पांच भैसों को घायल कर दिया है।वहीँ एक ग्रामीण के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी लगते ही सामरी विधायक ने मौके का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।


      घटना शुक्रवार की रात लगभग 10:30 की बताई जा रही है।ग्राम पंचायत ठरकी के स्कूल पारा की है। गरिभा यादव राजेश यादव विजय यादव अवधेश यादव रात में अपने घर पर सो रहे थे तभी अपने दल से बिछड़ा हाथी वहाँ पहुँच गया।हाथी के आहट पर ग्रामीण जग गए और घर के बाहर निकल आये।हाथी को अपने ओर आता देख ग्रामीण अपनी जान बचाकर भागने लगे तभी हाथी ने घर के बाहर बंधे भैसों पर हमला कर दिया।हाथी इतना गुस्सा में था कि चार भैसों को कुचलकर व फुटबॉल की तरह पैर से उछाल कर मौत के घाट उतार दिया।गुस्सैल हाथी ने गरिभा यादव राजेश यादव विजय यादव अवधेश यादव में घर के सामने बंधे नौ भैसों पर हमला कर चार को मौत के घाट उतार दिया।जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल है।शेष पांच भैसों को भी बुरी तरह घायल कर दिया जिसमें किसी का कमर टूट गया तो किसी का पैर टूट गया।वहीँ हाथी से बचने भैंस का बच्चा भागकर अपना जान बचाया।हाथियों के द्वारा मवेशियों पर किये जा रहे हमले को देख ग्रामीण काफी शोरगुल के उसे भगाने का प्रयास किया परंतु हाथी इतना गुस्सा में था कि वह लगातार मवेशियों पर हमला करता रहा।

अपने दल से बिछड़ा हाथी इतना गुस्सा में था कि मवेशियों को मारने के बाद गरिभा यादव के घर को भी तोड़ दिया।हाथी के इस हमले के बाद ग्रामीण काफी भयभीत हैं।ग्रामीणों द्वारा रात में ही हाथी आने की सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद घटना की सूचना पाते ही वन विभाग में डिप्टी रेंजर अशोक शुक्ला व वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई और किसी तरह हाथी को वहाँ से खदेड़ा।वन विभाग ने बताया कि अपने दल से बिछड़ कर एक हाथी इस ओर आ गया है अभी अलखडीहा के जंगल की तरफ है।


 सामरी विधायक पहुँची मौके पर :- घटना की जानकारी लगते ही सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।उन्होंने ग्रामीणों के घर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।उन्होंने मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों को प्रकरण तैयार कर मुवावजा राशि देने के निर्देश दिए।


   इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल शिवशंकर मरावी अनिल तिवारी मुकेश संतोष पांडे मनोज बंसल विनय भगत राजेश यादव सरपंच ललित भगत सहित एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर वन विभाग के एसडीओ रविशंकर श्रीवास्तव रेंजर महाजन साहू डिप्टी रेंजर अशोक शुक्ला थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!