May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले के 45937 हजार किसानों के खातों में पहुंची अंतर की राषि,,,मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों को 10324 करोड़ की राशि का किया हस्तांतरण…

सभी विकासखण्ड में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

बलरामपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम पंचायत रहंगी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों के खाते में 10324 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई।
         इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के 45 हजार 937 किसानों के खाते में कुल बोनस राशि 221 करोड़ 14 लाख 40 हजार रुपये की राशि आई। इस अवसर पर जिले के सभी विकासखण्डों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बलरामपुर विकासखण्ड के अंतर्गत कार्यक्रम बाजार पारा स्थित आडिटोरियम भवन में किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड रामचन्द्रपुर में जनपद पंचायत सभाकक्ष रामानुजगंज, वाड्रफनगर में सहकारी समिति विरेन्द्रनगर, शंकरगढ़, कुसमी एवं राजपुर में संबंधित जनपद पंचायत के सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषक उन्नति योजना पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।


         इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज प्रदेश के किसानों को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत अंतर की राशि का हस्तांतरित किया गया है। उन्होंने योजना से लाभान्वित किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए प्रदेश के सभी 146 विकासखण्डों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज का दिन किसानों के सम्मान का दिन है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है, जिसकी अंतर की राषि 10324 करोड़ का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने होली पर्व के पहले किसानों को अंतर की राषि भुगतान करने का निर्णय लिया था। जिससे किसानों के खातों में राषि आज पहुंच गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने कृषकों के आय में वृद्धि के लिए पशुपालन एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है, जिससे किसानों के आय में वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा कृषक सम्मान निधि योजना का भी सफल संचालन किया जा रहा है। जिसमें किसानों को सालाना 3 किस्तों में 6 हजार रुपये प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार के शपथ की दूसरे दिन ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख परिवारों को पक्के आवास की स्वीकृति दी। हमारी सरकार ने सभी वादों को पूरा किया।
       कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। आज 10324 करोड़ की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे अन्तरित की गई। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को दलहन, तिलहन खेती करने के लिए भी प्रेरित किया।
बाजार पारा आडिटोरिम भवन में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

         इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाष जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री बद्री यादव, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानुप्रकाष दीक्षित, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, उप संचालक कृषि श्री रामचन्द्र भगत सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
         सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज योजना अंतर्गत किसानों के खातों में अंतर राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान की खरीदी शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर की गई है तथा आज पूरे प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अंतर राशि किसानों को अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि होली पर्व के पूर्व किसानों को यह राशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे किसानों के लिए त्योहार की खुशियां दोगुनी होंगी। सांसद श्री महाराज ने कहा कि हमारा प्रदेश धान का कटोरा के नाम से जाना जाता है और यह शासन किसानों की सरकार है, जहां बेहतर समर्थन मूल्य के माध्यम से किसानों को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने सभी किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने धान के साथ-साथ दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि किसान आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकें।


             रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाष जायसवाल एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानुप्रकाष दीक्षित ने धान के अंतर की राषि मिलने पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी इस राषि का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि आज आपके लिए खुषी का दिन है, दो दिन बाद होली का त्यौहार है। राषि मिलने पर आप अपने परिवार के साथ होली का त्योहार अच्छे से मनाएं।
        जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने कहा कि कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों को धान की अंतर की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की गई है। इस व्यवस्था से किसानों को समय पर राशि प्राप्त होती है और वे इसे अपनी कृषि गतिविधियों में उपयोग कर सकेंगे। शासन की पहल किसानों को सशक्त बनाने और कृषि कार्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!