November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

मवेशी तस्करी के मामले में फरार आरोपी चढ़ा बरियों पुलिस के हत्थे…

राजपुर। बरियों चौकी पुलिस ने फरार मवेशी तस्कर को झारखण्ड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।

     पुलिस ने बताया कि दिनाँक 25.07.2024 को रात्रि गस्त/पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर के सूचना मिली कि अम्बिकापुर से पीकप वाहन क्रमांक जे. एच. 07 एम. 3169 में कूरता पूर्वक मवेशी लोड कर झारखण्ड की ओर ले जार रहे है। सूचना पर बरियों चौकी पुलिस जब अंबिकापुर के रास्ते चाँची बेरियर के पास ग्राम मुर्गी,अण्डापारा जाने वाले रास्ते कच्चा सड़क पर पहुँचे तो चालक द्वारा अंधेरे का फायदा उठाकर पीकप वाहन को छोड़कर भाग गया था। पीकप वाहन में 03 नग मवेशी क्रूरता पूर्वक बिना चारा-पानी के ले जाना पाए जाने से चौकी बरियों थाना राजपुर ने धारा 4,6,10 छ.ग. कृषक पशु, परि. अधि. 2004 की धारा 11 (1) (घ) पशु क्रूरता अधि. 1960 कायम कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। अज्ञात आरोपी पीकप वाहन चालक घटना दिनाँक से लगातार फरार चला रहा था। पूर्व में वाहन स्वामी खुस्तर अंसारी को धारा 94 बी.एन.एस.एस को नोटिस दिया गया था जो उपस्थित नहीं हुआ। फरार आरोपी के संबंध में वरिष्ट अधिकारी से दिगर राज्य अनुमति लेकर आरोपी का मोबाईल लोकेशन के आधार पर पतासाजी के दौरान खुस्तर अंसारी पिता आमीर अंसारी उम्र 24 वर्ष जाति मुसलमान निवासी ग्राम बरगीडीह, पो. माँझाटोली, थाना रायडीह, जिला गुमला (झा०) को बरियों पुलिस टीम के द्वारा जिला गुमला, ग्राम बरगीडाँड़ से दिनाँक 29. 03.2025 को पकड़ कर पुछताछ के दौरान आरोपी खुस्तर अंसारी के द्वारा घटना स्वीकार करने पर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

       उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी. सुभाष कुजूर, सउनि कृष्णानंद सिंह, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, नागेन्द्र पाण्डेय, आरक्षक काजू यादव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!