September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

दो अलग अलग घटना में दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार,,,बलरामपुर पुलिस की कार्यवाही…

बलरामपुर। नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपहरण व बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार। बालिका को अपराध पंजीबद्ध होने के 01 घंटे के भीतर आरोपी के कब्जे से बरामद कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

       घटना दिनांक 28/03/2025 को थाना बलरामपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासरत प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहृत कर कहीं ले गया है।रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात्त वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संदेही आरोपी एवं अपहृता का संभावित क्षेत्र में सघन पता तलाश कर 01 घंटे के भीतर ही अपहृता को आरोपी उमेश कोडाकू निवासी डूमरखोर का थाना बलरामपुर के कब्जे से उसके घर से बरामद कर थाना लाया गया। तत्पश्चात अपहृता/पीड़िता से पूछताछ करने पर बताया गया कि आरोपी के द्वारा उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रकरण में धारा 64 (2) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी। आरोपी उमेश कोडाकू पिता बिपता कोडाकू उम्र 19 वर्ष निवासी डूमरखोरका के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से दिनांक 28/03/2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया गया है।

आरोपी उमेश कोडाकू

         वहीँ दूसरी घटना में पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपहरण व बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

          दिनांक 28/03/2025 को थाना बलरामपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासरत प्रार्थी थाना बलरामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी श्रवण तिर्की निवासी तातापानी,चौकी तातापानी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस, 04 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध पंजीबद्ध होने के तत्काल पश्चात्त वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रार्थी एवं पीड़िता से घटना के संबंध में पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध घटित किया जाना सबूत पाये जाने से आरोपी श्रवण तिर्की उम्र 21 वर्ष निवासी तातापानी, चौकी तातापानी थाना रामानुजगंज को दिनांक 29/03/2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!