September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बीईओ के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए प्रधान पाठक,,,जाँच प्रतिवेदन पर निलंबन की हुई कार्यवाही

राजपुर। आकस्मिक जाँच के दौरान ग्राम पंचायत परती प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी राजपुर के जाँच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


    विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अदित्य पाटनवार राजपुर, जिला बलरामपुर के कार्यालयीन पत्र क्रमांक/649/ शिकायत-जॉच / 2024-25 राजपुर दिनांक 03.07.2024 के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं ग्राम पंचायत परती, राजपुर के द्वारा तैयार किये गये पंचनामा के अनुसार दिनांक 03.07.2024 को विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण दौरान प्राथमिक शाला परती में पदस्थ श्री लक्ष्मी टोप्पो (प्रभारी प्रधान पाठक) सहायक शिक्षक (एल.बी.) प्रातः 10:20 बजे तक बिना किसी सूचना शाला से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। लक्ष्मी टोप्पो का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उप नियम-3 के उल्लंघन का प्रथम दृष्ट्या दोषी पाये जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
    निलंबन अवधि में श्री लक्ष्मी टोप्पो, का मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कुसमी, जिला बलरामपुर नियत किया जाता है। निलंबन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!