September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

लंबे समय से अनाधिकृत रूप से गैर हाजिर चल रहे दो आरक्षकों पर गिरी गाज,,,पुलिस अधीक्षक ने किया बर्खास्त…

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा कर्तव्य से लंबे समय से अनाधिकृत गैरहाजिर चल रहे दो आरक्षकों को किया गया सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा अत्यधिक दिनों से अनाधिकृत गैरहाजिर चल रहे दो आरक्षकों को विभागीय जांच कराने उपरांत सेवा से बर्खास्त किया गया है। बर्खास्त किए गए आरक्षको के द्वारा बिना किसी सूचना के कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से फरार रहने पर आरक्षकों के विरूद्ध सर्वप्रथम प्राथमिक जांच कराई गई, प्राथमिक जांच में प्रमाणित पाए जाने पर आरक्षकों के विरूद्ध विभागीय जांच कराई गई। विभागीय जांच में प्रमाणित पाए जाने तथा आरक्षकों के द्वारा पुलिस विभाग के प्रति अरूचि रखने एवं कर्तव्य के प्रति विमुखता को प्रदर्शित करने के फलस्वरूप आरक्षक कमांक 603 दिलीप कुमार, पदस्थापना रक्षित केन्द्र बलरामपुर तथा आरक्षक कमांक 1141 नन्हें सिंह दर्रो, पदस्थापना थाना सनावल, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को सेवा से बर्खास्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मनमाने व स्वेच्छापूर्ण तरीके से गैरहाजिर होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि, अनाधिकृत गैरहाजिर होने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!