September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव

बलरामपुरछत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष को 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक एक राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 11 मई 2026 को जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल डीपाडीह सामन्त सरना में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सौंपा गया दायित्व

डीपाडीह में आयोजित राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो को कार्यक्रम नोडल अधिकारी बनाया गया है। जनपद सीईओ श्री वेद प्रकाश पांडे को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिन्हें टेंट, साउंड, बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है।
         इसी तरह कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल में चिकित्सक एवं चिकित्सा व्यवस्था, जिला शिक्षा अधिकारी को मंचीय कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी विकास विभाग को सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन का दायित्व सौंपा गया है एनआरएलएम के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर समूहों के उत्पाद प्रदर्शन भी लगाया जाएगा। साथ ही ईडीएम को कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनपद पंचायत सीईओ को ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की भी जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!