रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात,,,अम्बिकापुर हजरत निजामुद्दीन ट्रेन में जुड़ी स्लीपर कोच…

न्यूज डेस्क। रेल मंत्रालय द्वारा हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर यात्री ट्रेन के डिब्बों में स्लीपर कोच के दो डिब्बे जोडे जाने के बाद क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है रेलवे ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।
क्षेत्र की जनता के माँग व जनप्रतिनिधियों की पहल पर रेल मंत्रालय ने अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन चलने वाली ट्रेन में शयनयान डिब्बों के दो डिब्बों को जोड़े जाने का आदेश जारी किया है।ट्रेन में इन डिब्बों के जुडऩे से सरगुजा अंचल के मध्यम वर्गीय परिवारों के लोगों की यात्रा सुगम होगी।वहीं रेलवे ने अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन के लिए एक और सौगात दी है।अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में वाशिंग पीट, रेलवे टर्मिनल की भी स्वीकृति दी गई है।
अम्बिकापुर से हज़रत निजामुद्दीन ट्रेन में स्लीपर एवं जनरल बोगी जोड़े जाने के लिए बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य ने केंद्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा था।जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम अपने दिल्ली प्रवास के दौरान क्षेत्र की समस्या को लेकर केंद्रीय रेल्वे मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट किया था जिसमे आग्रह किया था कि अम्बिकापुर से चलकर दिल्ली हज़रत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन में स्लीपर और जनरल बोगी की व्यवस्था की जाए।उन्होंने यह भी कहा था कि अम्बिकापुर से झारखंड ( गढ़वा ) के लिए सर्वे हो चुका है ट्रेन लाइन बिछाने हेतु आज पर्यन्त तक कार्य चालू नहीं हुआ है इस पर भी त्वरित कार्यवाही करें ताकि अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ से बलरामपुर राजपुर रामानुजगंज शंकरगढ़ कुसमी चांदो होते हुए गढ़वा झारखंड तक का रेल लाइन में विस्तार हो जिससे कि क्षेत्र की जनता को आने जाने में सहूलियत हो सके।रेलवे द्वारा अम्बिकापुर से हज़रत निजामुद्दीन ट्रेन में स्लीपर बोगी जोड़े जाने के पर जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश आदिवासी कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने रेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।



