अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,,,94 पाव शराब जप्त…

बलरामपुर। विधान सभा चुनाव के मददेनजर रखते हुये दिगर राज्य से अवैध परिवहन रोकथाम हेतु रोड पेट्रोलिंग दौरान पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल एच.एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 30 बी 0305 में प्लास्टिक बोरी में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिकी करने उत्तर प्रदेश से थाना बसंतपुर क्षेत्र की ओर आ रहा है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुये पुलिस ने ग्राम पशुपतिपुर बाजार चौक के पास घेराबंदी कर उत्तर प्रदेश तरफ से मोटरसाइकिल में प्लास्टिक बोरी में बांधकर आते मिला जिसे रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम ओम प्रकाश यादव पिता देवदास यादव उम्र 21 वर्ष निवासी चेरा थाना त्रिकुण्डा का बताया।उसने एक प्लास्टिक बोरी में गोवा अंग्रेजी व्हीस्की 94 पाव जिसकी कीमत 10340 रू. को बसंतपुर थाना क्षेत्र में बिक्री करने हेतु ले जाना बताया।उक्त शराब के के संबंध में कोई वैध कागजात या पास परमीट नहीं होना पाया गया जिसके बाद आरोपी के विरूद्ध थाना बसंतपुर में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर अंग्रेजी शराब को जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया।

इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक सुखेन सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक नाग, आरक्षक अंकित जायसवाल, संतोष गुप्ता, पंकज यादव, ओम प्रकाश कुर्रे शामिल रहे।



