July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

कुख्यात नक्सली टुनेश लकड़ा सहित छः आरोपी हुए गिरफ्तार,,,भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सली ड्रेस वरामद…

बलरामपुर
CGTODAY.IN

    बलरामपुर जशपुर एवं झारखंड पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में बलरामपुर जिले एवं झारखंड के विभिन्न थानों में हमला/मुठभेड़, डकैती, आगजनी, अपहरण जैसे दो दर्जन से अधिक अपराधों में संलिप्त जे.जे.एम.पी. (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के एरिया कमांडर सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि सहित अन्य साथियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता पाई है।
पुलिस को सूचना मिली कि बलरामपुर एवं जशपुर क्षेत्र में टुनेश लकड़ा उर्फ रवि अपने अन्य साथियों के साथ छिपा हुआ है, उनके पास आधुनिक हथियार भी है। सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डाॅ. लाल उम्मेद सिंह एवम् पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को अवगत कराते हुये तत्काल टीम का गठन कर संयुक्त ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया गया। संयुक्त टीम का नेतृत्व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी विनोद मण्डावी, उप निरीक्षक सुभाष कुजूर जिला बलरामपुर के द्वारा किया गया। टीम द्वारा जशपुर जिले के ग्राम करमा थाना नारायणपुर एवं कुनकुरी में दबिश देकर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एवं उनके कब्जे से 01 नग एके-47, 01 नग मैग्जीन जिंदा राउण्ड 90, चांपड़ 01 नग, नक्सली ड्रेस एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री जप्त किया है।
पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम करमा थाना नारायणपुर जिला जशपुर से नक्सल सदस्य 1. राम लकड़ा उम्र 40 साल निवासी गढ़िया थाना भण्डरिया (झारखंड), 2 रंजीत महतो उम्र 30 साल निवासी ओरगी थाना विष्णुगढ़ (झारखंड) एवं 3- हेरमन कुमार गन्नुम निवासी टिकैतबंध थाना मुण्डा चतरा (झारखंड) को संयुक्त रूप से कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।ये सभी करमा ग्राम में किरायेदार के रूप में विगत सप्ताह से निवासरत थे। गुलाम शहजादा को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया है।
   सभी गिरफ्तार आरोपियों की निषानदेही पर दबिश देकर कुनकुरी से जे.जे.एम.पी. सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को उसके साथी तब्सुम अहमद के साथ मोहम्मद सद्दाम के मकान में किराये पर निवासरत था, जहाॅं से दोनों को संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तब्सुम अहमद चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है, जो वर्तमान में किराये के मकान में कुनकुरी में आकर रहता था। तब्सुम अहमद इनके लगातार संपर्क में था एवं उसके द्वारा बलरामपुर क्षेत्र से टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को वाहन से लाकर कुनकुरी में साथी के रूप में रखा था। टुनेश लकड़ा उर्फ रवि वर्तमान में झारखंड के जिला गढ़वा एवं छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है। इसके विरूद्ध जिला बलरामपुर में 13 प्रकरण एवं झारखंड में 18 प्रकरण कुल 31 प्रकरण पंजीबद्ध है।
    टुनेष लकड़ा उर्फ रवि (झारखंड जन मुक्ति परिषद) को वर्ष 2012 में थाना शंकरगढ़ के अप.क्र. 124/2009 धारा 364, 302, 120(बी), 34 भा.द.वि. 8(1)(3)(5) छ.ग. जन सुरक्षा अधिनियम् के तहत् जारी स्थाई वारंट में दिनांक 13.05.2012 को गिरफ्तार किया गया था। टुनेष लकड़ा उर्फ रवि जे.जे.एम.पी. सदस्य जेल से छूटने के बाद वर्तमान में जे.जे.एम.पी. के सदस्यों के साथ जिला बलरामपुर, गढ़वा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।
इस कार्यवाही में बलरामपुर पुलिस एवं जशपुर पुलिस के साथ-साथ झारखंड की गढ़वा पुलिस का विशेष योगदान रहा, जिनके द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ सटीक आसूचना साझा की गई। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं तालमेल के कारण जे.जे.एम.पी. के उक्त दुर्दांत नक्सली एवं उसके सहयोगियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

गिरफ्तार आरोपीगण:-

  1. टुनेश लकड़ा उर्फ रवि उम्र 36 साल निवासी लम्बो थाना मंडरिया चौकी बरगढ़ (झारखंड)।
  2. रंजीत कुमार महतो उम्र 29 साल निवासी गरमुर्गी थाना विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग (झारखंड)
  3. हेरमन कुमार गन्नुम निवासी टिकैतबंध थाना मुण्डा चतरा (झारखंड)।
    4.राम लकड़ा उम्र 45 साल निवासी गढ़िया थाना भण्डरिया (झारखंड)
    5.तब्सुम अहमद उम्र 27 साल निवासी नेवरी थाना पाण्डू जिला पलामू (झारखंड),
    6.गुलाम शहजादा उम्र 21 साल निवासी बनडेगा जिला सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) वर्तमान निवास-ग्राम जोकबहला थाना नारायणपुर।

जप्त सामग्री:-

  1. 01 नग एके-47,
  2. 01 नग मैग्जीन जिंदा राउण्ड 90,
    चांपड़ 01 नग।
  3. नक्सली ड्रेस एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!