July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

करोड़ो की लागत से किया जाएगा बकसपुर जलाशय का उन्नयन कार्य,,,सामरी विधायक ने भुमि पुजन कर किया निर्माण कार्य का शुभारंभ…

राजपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक में स्थित बकसपुर जलाशय के उन्नयन कार्य हेतु सामरी विधायक ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुभारंभ किया। लगभग 2.84 करोड़ की लागत से बनने वाली बकसपुर जलाशय उन्नयन कार्य में जलाश्य का गहरीकरण पक्का नहर निर्माण सहित गेटवाल का निर्माण किया जाएगा।


   करीब 17 वर्ष पूर्व नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक में बकसपुर जलाशय बांध का निर्माण किया गया था। इस बांध से सेमरा बकसपुर सहित कर्रा कुंदी तक के किसानों को पानी मुहैया कराया जाता है परंतु इस इस बाँध के जीर्ण शीर्ण अवस्था एवं पक्की नहर नही होने के कारण गर्मियों के मौसम में किसानों तक पानी नही पहुँच पा रहा है जिसे देखते हुए सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने इस जलाश्य के जीर्णोद्धार हेतु पहल की और आज लगभग 2.84 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत कराई।बकसपुर जलाशय के भूमि पुजन के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि विगत 15 – 17 वर्षों तक बाँध के निर्माण एवं जीर्णोद्धार रुका था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही किसानो के हित में त्वरित निर्णय लेते हुए इस जलाशय का जीर्णोद्धार हेतु राशि स्वीकृत की गई है। पिछले 10 वर्षों से यहां दूसरे पार्टी के विधायक थे उन्होंने इस बाँध हेतु कोई पहल नहीं कि अगर की होती तो आज आप लोगों को इस बांध का लाभ मिलता रहता। कल कुसमी के हंसपुर एवं घुटराडीह में भी बाँध का पूजन सहित रतासिली वाला सड़क कुसमी से करौंधा बाँध करीब 15 किलोमीटर की सड़क चौड़ी करण की स्वीकृति हो गई है उसका भी भुमि पुजन किया गया। लगभग 44 करोड़ की राशि से इस सड़क का कायाकल्प बदल जायेगा।उन्होंने कहा कि इस जलाशय का जीर्णोद्धार हो जाने के बाद किसान अपनी फसलो को और अच्छे से कर पाएंगे।उन्होंने कहा कि आप लोगो ने पहली बार एक महिला को क्षेत्र का विधायक बनाया है निश्चित ही आप लोगो ने मुझ पर भरोसा जताया है।आप लोगो ने भाजपा पर भरोसा कर विधायक बनाया है और छत्तीसगढ़ में भाजपा का सरकार बनाया है।सरकार बनने के तीन माह में ही भाजपा ने जो वादा किया था उससे पुरा करने में लगी है।इसकी शुरुआत भी हो गई है प्रधानमंत्री आवास महतारी वंदन योजना की राशि सहित किसानों की बकाया राशि भी भाजपा ने अपने वादे के अनुरूप पूरा कर दिया है।उन्होंने कहा कि अभी पाँच साल है आगे आप लोगो की हर छोटी छोटी समस्या को हल करने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि आप लोगो के माँग पर इस क्षेत्र के लिए करोड़ो रूपये का काम स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।आगे भी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ा जाएगा।उन्होंने वहाँ उपस्थित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य मे कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी गुणवत्तापूर्ण कार्य हो ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने भी संबोधित किया।


   कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा को वार्ड क्रमांक 01 एवं 02 में लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए नई ट्रांसफार्मर लगाने,विभिन्न वार्डो में नई आंगनवाड़ी भवन निर्माण  एवं आगनबाड़ी भवन में शौचालय निर्माण सहित पेयजल हेतु बोर उत्खनन के लिए ज्ञापन सौंपा है।
   इस दौरान सामरी विधायक सहित भाजपा महामंत्री संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल गौरी शंकर अग्रवाल शिवनाथ जायसवाल अनिल तिवारी सतीश सिंह प्रदीप जायसवाल श्रीमती बूंद कुंवर पैकरा विनय भगत उदय यादव संतोष पांडे मनोज बंसल प्रशांत सिंह राजपूत राजेश यादव आशीष सोनी रामधनी रजक मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!